देहरादून–
आज 1 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस-कांफ्रेंस की,साथ ही इस दौरान उन्होंने इगास पर्व की सभी को शुभकामना दी और अटल बिहारी वाजपई को भी उत्तराखण्ड राज्य बनाने में योगदान देने पर नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है। उन्होनें कहा कि बेरोजगारी की दर में कमी आई है। वहीं उन्हीने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है।
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने राज्य बनने के 25 साल बाद पहली बार आयोजित हो रहे विशेष सत्र की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि पहली बार इस विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा व भविष्य की योजनाओं के रोडमैप पर चर्चा होगी। तीन नवंबर को सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। दो दिवसीय सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ प्रदेश के विकास की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी से 1 नवम्बर से लेकर 11 नवम्बर तक राज्य स्थापना के रजत जयंती के खास मौके पर होने जा रहे हर दिन के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। जिसमे देश के प्रधानमंत्री का भी एक दिवसीय देहरादून का दौरा शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। जिसके कारण उनका उत्तराखण्ड के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।






