• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देर रात सीएम पहुंचे आपदा प्रबंधन कार्यालय,कहा आपदा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी ठोस कार्रवाई:धामी

by पहाड़वासी
July 10, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात देहरादून, सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण कर, प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। उनकी भूमिका ऐसे समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे। सभी जिलों के साथ परस्पर समन्वय एवं संवाद कायम कर काम करें। उन्होंने कहा आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में नदियों के वर्तमान जलस्तर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा जो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहां के प्रशासन को अलर्ट किया जाए एवं नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अति शीघ्र सुरक्षित स्थानों में भेजा जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा बाधित सड़कों को तुरंत खोला जाए। जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से फ़ोन में वार्ता कर दारमा, व्यास सहित अन्य घाटियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन में वार्ता कर मलारी में हुए भूस्खलन, के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उत्तरकाशी से दूरभाष के माध्यम से संबंधित जिलों में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हैं उन्हें अति शीघ्र निकालने की व्यवस्था की जाए साथ ही उनके रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला स्तर पर कोई भी कमी होने पर तुरंत शासन को सूचित किया जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किये जाए। साथ ही उन जनपदों की लगातार मॉनिटरिंग हो।

Previous Post

भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Next Post

दुःखद हादसा : मलबे में दबे तीन वाहन, 4 की मौत! 6 घायल…

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन
उत्तराखंड

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक
उत्तराखंड

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना
उत्तराखंड

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था
उत्तराखंड

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025
Next Post
दुःखद हादसा : मलबे में दबे तीन वाहन, 4 की मौत! 6 घायल…

दुःखद हादसा : मलबे में दबे तीन वाहन, 4 की मौत! 6 घायल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (174)
  • उत्तराखंड (3,824)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (162)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (800)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (199)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page