• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नैनीताल में पर्यटकों व नाव चालकों के बीच हुआ विवाद, जमकर चले चप्पू। वीडियो वायरल..

by पहाड़वासी
June 22, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

नैनीताल-उत्तराखंड के नैनीताल में किसी मामूली सी बात को लेकर नाव चालक और पर्यटक बुरी तरह से भिड़ गए। घटना का एक वीडियो बन गया, जिसमें नाविक और पर्यटकों के बीच पतवार से लड़ाई होती दिख रही है, साथ ही पर्यटक झील में गिरते भी दिखे। नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब स्टैंड में किसी मामूली सी बात को लेकर पर्यटकों और नाविकों के बीच लड़ाई हो गई। विवाद बीच झील में हुआ जिसके बाद किनारे आकर पर्यटक नाविक से भिड़ गए।बताया जा रहा है कि पर्यटकों का बड़ा परिवार होने के कारण सभी नाविक के साथ अभद्रता करने लगे, तो दूसरे नाविक भी नाविक के समर्थन में कूद पड़े। देखते ही देखते झील किनारे नाव में शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया और नाव के पतवार एक दूसरे पर चलने लगे। एक दो बार तो पर्यटक संतुलन खोकर झील में भी गिर गए। तभी एक पर्यटक को नाव से नाविकों ने बाहर खींच लिया और झील की सीढ़ियों में उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान पर्यटक स्थल पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोपों का दौर चला।जानकारी के अनुसार बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद आसिफ पत्नी बच्चों व अन्य स्वजनों के साथ घूमने नैनीताल आया हुआ था। वहीं पर्यटक आसिफ की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसने दोपहर में नौकायन के लिए दो चप्पू नाव का टिकट लिया और इसके बाद नौकायन के लिए चले गए। वापसी में जब उन्होंने दोनों नावों को साथ लाकर सेल्फी लेने का निवेदन किया तो नाव चालक देरी होने की बात कहते हुए अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर चालक ने झील के बीच में ही मारपीट शुरू कर दी। साथ ही वह उसके बच्चों को झील में डुबाने की धमकी देने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी इस भर्ती घोटाले पर हुए सख्त, एक्शन की तैयारी। कई अफसरों की भूमिका पर भी उठे सवाल.

Next Post

यहाँ 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो,आठ की मौत,दो घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
यहाँ 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो,आठ की मौत,दो घायल

यहाँ 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो,आठ की मौत,दो घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page