रोहित और तनिष्का बने “श्रीनगर के सितारे”
12युवाओं ने बिखेरा अपने हुनर का जलवा
श्रीनगर -नगर निगम श्रीनगर की ओर से आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में रोहित कुमार और तनिष्का कोटियाल
श्रीनगर के सितारे चुने गए।शुक्रवार रात्रि आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में आयोजित श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता में युवाओं ने श्रीनगर के सितारे नृत्य और गायन की प्रतियोगिता में अपने हुनर का जलवा बिखेरा।

12 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। नृत्य प्रतियोगिता में
तनिष्का कोटियाल विजेता जबकि आदित्य कुमार उपविजेता रहे।वहीं गायन में रोहित कुमार ने श्रीनगर के सितारे का खिताब अपने नाम किया। वहीं आदित्य कुमार रनर अप रहे।दो राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता प्रभारी विजयलक्ष्मी रतूड़ी ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में डॉ विकास फोंदणी,सुमन मैठाणी व डॉ शंशांक शेखर और नृत्य प्रतियोगिता में विपिन नौटियाल, ईशान शर्मा व अभिनव नौटियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।जबकि दीपिका रावत व जयदीप रावत ने मंच संचालन किया।मौके पर नगर आयुक्त/उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, तहसीलदार धीरज राणा,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी आदि मौजूद थे।

बैकुंठ मेले में लोक गायिका कल्पना और रोहित के गानों की धूम

श्रीनगर। सात दिवसीय बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की दुसरी रात्रीकालीन सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका कल्पना चौहान और लोक गायक रोहित चौहान के नाम रही। मेले में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा ने किया। लोक गायिका कल्पना चौहान ने अपने गीतों से पांडाल में बैठे श्रोताओं को खुब झुमाया। कल्पना चौहान ने हे दर्जी दीदा मेरी आगंडी सिले दे….., मेरू बाजू रंगा रंग बिचारी…., गालो गुलाबंद गुलाबंद को निगाना… आदि गानों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद लोक गायक रोहित चौहान ने घुँघरू बजदा ……, चंदी बटना भैजी कुर्ती कॉलर मा.., लाली होंसिया … गानों की प्रस्तुति देकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मौके पर तहसीलदार धीरज राणा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, वासुदेव कंडारी,सौरभ पांडेय आदि मौजूद थे।

महिला माँगल गीत में मां धारी कीर्तन मंडली विजेता
श्रीनगर -बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित महिला मांगल गीत प्रतियोगिता में मां धारी देवी कीर्तन मंडली की टीम प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनी।जबकि जय मां माया देवी कीर्तन मंडली ने द्वितीय व नगेला कीर्तन मंडली कोठड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता प्रभारी विजय लक्ष्मी रतूड़ी ने बताया प्रतियोगिता में
छः टीमों ने प्रतिभाग किया।

बच्चों ने रंगोली बनाकर किया सभी को आकर्षित
श्रीनगर -बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तीसरे दिन शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में देवभूमि पब्लिक स्कूल की श्लोका, पायल, सागर, सर्वेश ने प्रथम, राइका स्वीत के हिमांशु, काजल, कोमल ने द्वितीय व भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी, सारिया, दीक्षा, साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीशा,धानी,आश्री, रूपेण ने प्रथम,स्वामी ओंकारानंद जू हा श्रीकोट आराध्या, अनुष्का, स्नेहा ने द्वितीय व रा बा इं कॉलेज की ख़ुशी, आसना, मीनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिता में के वी मेमो चौरास की जिया,कृष्णा ने प्रथम जबकि स्वामी ओंकारानंद जू हा श्रीकोट की सादगी, फ़िरदौस, नक्ष ने द्वितीय व भगवती मेमो स्कूल की काव्या बहुगुणा, वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।निर्णायक की भूमिका शिवानी कठेत,किरन रावत,वंदना रावत मौजूद रहे।







