• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अफ्रीका महाद्वीप के नौ देशों की यात्रा कर गांव लौटे साइक्लिस्ट प्रदीप राणा

by पहाड़वासी
March 18, 2023
in उत्तराखंड, कुमाऊं
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर-द्यौनाई के साइक्लिस्ट प्रदीप राणा अफ्रीका के नौ देशों की यात्रा के बाद वापस गांव लौट आए हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को यात्रा की शुरुआत की थी। प्रदीप विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से अब तक विश्व के 19 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। आगामी एक मई को वह फिर से विश्व भ्रमण पर जाएंगे।प्रदीप ने अफ्रीकी देशों की साइकिल यात्रा की शुरुआत केन्या से की। उन्होंने यूगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंजानिया, मलावी, जांम्बिया, जिम्बाब्वे होते हुए मोजांबिक तक साइकिल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अफ्रीका के देशों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया और सीड बॉल केन्या के सहयोग से कई स्थानों पर बीज बम से पौधरोपण किया। संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रदीप ने बताया कि 2019 में एशिया भ्रमण का उनका टूर कोरोना के कारण अधूरा रह गया था। आगामी मई माह से वह विश्व टूर पर निकलेंगे। इस अभियान की शुरुआत सिंगापुर से होगी, जहां से इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, चाइना से मध्य एशिया होते हुए यूरोप की यात्रा पर निकलेंगे।

वर्ष 2017 में साइकिल पर लंबी यात्रा का अभियान शुरु किया
प्रदीप राणा को बचपन से साइकिल चलाने और एडवेंचर का शौक था। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने स्नातक में दाखिला लिया, लेकिन वर्ष 2017 में साइक्लिंग के प्रति जुनून के चलते वह पढ़ाई छोड़कर भारत भ्रमण पर निकल गए। साइकिल से पूरे देश का भ्रमण करने के बाद वह वर्ष 2020 में एशिया के 10 देशों के भ्रमण पर निकले। इस दौरान नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया होते हुए मलेशिया पहुंचे थे। जहां कोरोना महामारी के कारण उन्हें तीन महीने तक रुकना पड़ा और आगे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी।
किली पॉल और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से मुलाकात रही खास
प्रदीप बताते हैं कि अफ्रीका में भारत की तुलना में विकास कम है, तो पर्यावरण प्रदूषण भी कम हैं। वन क्षेत्र अधिक होने से वहां के देश काफी हरे-भरे हैं। अफ्रीका के लोग भी काफी मिलनसार और मेहमानों का आदर-सत्कार करने वाले हैं। करीब नौ महीने की यात्रा के दौरान किसी भी देश में परेशानी नहीं हुई। प्रदीप ने सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम से मुलाकात को बेहद खास पल बताया।
घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
अफ्रीका से घर लौटने पर गांव में प्रदीप का हितैषी संस्था की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, सुदर्शन किरमोलिया, त्रिलोक बुटोला, मोहन बोरा, सुंदर बरोलिया, ईश्वर राणा, पुष्पा राणा, पूजा बरोलिया, मनोज नाथ, प्रधानाध्यापक राजीव कांडपाल आदि मौजूद रहे।
बचपन से पिता ने पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। एडवेंचर में मेरी रुचि थी। मैंने दोनों ही क्षेत्रों में अपने सपने को विकसित किया। साइकिल से विश्व भ्रमण कर लोगों को शांति और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी छह साल तक मैं यात्रा करुंगा। बाद में एडवेंचर टूरिज्म में ही अपना कॅरिअर बनाने का लक्ष्य है।

Previous Post

बेरोजगार संघ ने कहा सीएम धामी को धन्यवाद

Next Post

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी
उत्तराखंड

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,917)
  • कुमाऊं (91)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (203)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (823)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page