• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात, बाईपास पर बनेगी 325 मीटर लंबी सुरंग

by पहाड़वासी
November 4, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-कुमाऊं के प्रसिद्ध कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी। यहां करीब दो किमी लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 325 मीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जो यातायात को सुगम बनाएगी। बाईपास मार्ग और सुरंग की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद लोनिवि के एनएच खंड ने एलाइनमेंट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। केंद्र के अनुमोदन के साथ ही परियोजना की डीपीआर बनाने का काम किया जाएगा।नैनीताल जिले के कैंचीधाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर साल 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस पर यहां बड़ा मेला लगता है। इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके साथ ही वीकेंड पर भी भीड़ बढ़ जाती है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम बाईपास निर्माण की घोषणा की थी। जिस पर अब काम शुरू हो गया है। इसके तहत यहां भवाली सेनेटोरियम एचपी बैंड से बाईपास शुरू होगा, जो दो किमी बाद फिर रातीघाट में पेट्रोल पंप के पास पुरानी सड़क पर मिल जाएगा। इससे कैंचीधाम मंदिर बाईपास हो जाएगा। जिसे मंदिर नहीं जाना है, वह बिना जाम से जूझे सीधा निकल जाएगा।
रामगढ़ से क्वारब तक बनेगी टू-लेन सड़क

इसके साथ ही तल्ला रामगढ़ से क्वारब तक टू-लेन सड़क का निर्माण, विकास खंड भीमताल में देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खंड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढ़चोली तक मोटर मार्ग निर्माण, विकास खंड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण, भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत काम काम भी किया जाएगा।

कैंचीधाम में मिलेगी पार्किंग की सुविधा
कैंचीधाम मंदिर के पास 500 वाहनों की क्षमता की पार्किंग का भी निर्माण प्रस्तावित है। 15 जून को कैंचीधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। पार्किंग का निर्माण कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कराया जाना प्रस्तावित है।
एलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार करने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को भेज दी है। अब इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। एलाइनमेंट फाइनल होते ही डीपीआर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। परियोजना पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। – दयानंद, चीफ इंजीनियर, एनएच, लोनिवि, उत्तराखंड

Previous Post

भारत निर्वाचन आयुक्त और नेपाल के राजदूत ने किए बदरी विशाल के दर्शन, पूजा कर लिया आशीर्वाद

Next Post

यात्रियों को सीधी बस सेवा का मिलेगा फायदा, जयपुर और धर्मशाला के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज बस

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित
उत्तराखंड

February 19, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
Next Post
यात्रियों को सीधी बस सेवा का मिलेगा फायदा, जयपुर और धर्मशाला के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज बस

यात्रियों को सीधी बस सेवा का मिलेगा फायदा, जयपुर और धर्मशाला के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज बस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,874)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (183)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page