ब्यूरो-भारत को क्रिकेट के हर फॉर्मेट सहित 2011 के वर्ल्ड कप में 28 वर्ष के बाद विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी उर्फ माही इस बार क्रिकेट की चमक दमक भरी दुनिया से दूर अपने नाम के अनुरूप कूल कूल माहौल में नैनीताल में वर्ल्ड कप देख रहे हैं।
यह भी खास बात है कि आज 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। वह पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ ही वर्ल्ड कप मैच का भी लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बहुत भावुक होकर उस पल को याद किया था जब 2011 के फाइनल के अंतिम क्षणों में वे मैदान में थे और हजारों लोग सामूहिक रूप से इंडिया इंडिया के नारों के साथ… वंदे मातरम गा रहे थे। इस बार वे अपने चंद मित्रों के साथ यहां प्रसाद भवन में परिवार संग फाइनल का आनंद लेना चाह रहे हैं।







