• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डीएम ने फलासी गाँव पहुंचकर सुनी जन समस्याएँ,30शिकायतें की गई दर्ज

by पहाड़वासी
June 7, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-“सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत आने वाले फलासी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चैपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायतें दर्ज की गई। जिनके यथाशीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलासी में आयोजित चैपाल में वन पंचायत सरपंच गोविंद सिंह करासी ने सड़क निर्माण से वन पंचायत को हुई क्षति तथा वृक्षारोपण व सुरक्षा दीवार के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। वहीं फलासी के ग्रामीणों ने गांव में अमृत सरोवर बनाने, राउप्रावि के खेल मैदान का विस्तारीकरण, चाहरदीवारी के साथ ही खेतों में सिंचाई नहरों के निर्माण की मांग की। ग्रामीण संतोषी देवी ने गौशाला निर्माण, कुलदीप लाल, दिनेश लाल, भवान सिंह व भागमल लाल ने आवास निर्माण, जबकि गजेंद्र सिंह द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत पेजयल कनेक्शन उपलब्ध न होने तथा जीत सिंह नेगी ने गांव में मुख्य मार्गों के क्षतिग्रस्त संबंधी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागीय संचालित योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों की संख्या व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को गांव के समीप अमृत सरोवर का निर्माण, अनुसूचित बस्ती में सीसी मार्ग निर्माण, गौशाला निर्माण के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने के साथ ही गांव में प्राथमिक उपचार केंद्र की स्थापना करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज दर्ज की शिकायतों पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी विकास खंडवार गांव भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही निराकरण किया जा सके।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने फलासी गांव में स्थित श्री तुंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन भी किए। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट ने किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता भंडारी, वन सरपंच गोविंद सिंह करासी, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता भूपेंद्र सौर्याल, कनिष्ठ अभियंता प्रतीक भंडारी, ग्राम विकास अधिकारी अजय भट्ट, ग्राम प्रहरी महेंद्र करासी, त्रिलोचन भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा नेगी अन्य विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Previous Post

पुरोला प्रकरण मे एसपी ने की आमजन से शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

Next Post

पांच सौ रुपये में एंट्री… 2000 में एक्स्ट्रा सर्विस, स्टिंग ऑपरेशन में देह व्यापार का भंडाफोड़

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
पांच सौ रुपये में एंट्री… 2000 में एक्स्ट्रा सर्विस, स्टिंग ऑपरेशन में देह व्यापार का भंडाफोड़

पांच सौ रुपये में एंट्री… 2000 में एक्स्ट्रा सर्विस, स्टिंग ऑपरेशन में देह व्यापार का भंडाफोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page