• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डीएम ने बेस अस्पताल और फरासू भूस्खलन का निरीक्षण किया

by पहाड़वासी
August 18, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सफाई व्यवस्था, दवाईयों का ब्यौरा और राजमार्ग की स्थिति पर अधिकारियों को दिए निर्देश
श्रीनगर, संवाददाता। बेस अस्पताल श्रीनगर का सोमवार को पौड़ी डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। डीएम ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे व एमआरआई सेक्शन, महिला एवं प्रसूति वार्ड, बाल वार्ड, शल्य चिकित्सा वार्ड, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मरीजों व तीमारदारों की समस्याओं को सुनकर चिकित्सकों व स्टाफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में जीवन रक्षक दवाओं का ब्योरा चेक किया। दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की समय-सीमा और मशीनों के नियमित परीक्षण की स्थिति जानकारी लेते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी मरीज को दवा या उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को सभी वार्डों में स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने,रेन बसेरे की व्यवस्था सुधारने और तीमारदारों के ठहरने की समस्या पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम ने आकस्मिक परिस्थितियों में परिजनों को दिक्कत न हो इसके लिए शव वाहन (डेड बॉडी वेन) की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ राजमार्ग स्थित फरासू भूस्खलन क्षेत्र की स्थिति को जानते हुए अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से त्वरित कार्यवाही करने और एसडीएम को विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी भदौरिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।मौके पर एसडीएम श्रीनगर नुपुर वर्मा,डॉ अजेय विक्रम सिंह,श्रीनगर कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

गंगा की स्वच्छता पर कोई समझौता नहीं:भदौरिया

श्रीनगर, संवाददाता। गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर सख़्ती बरतते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि नदी किनारे कूड़ा फेंकना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में गंगा में कूड़ा फेंकते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कहा कि गंगा और अन्य नदी किनारों पर कूड़ा फेंकने की अनुमति नहीं है और नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने बताया कि जो लोग अपने घर या प्रतिष्ठान का कूड़ा अलग-अलग श्रेणियों में नहीं देंगे, उनका यूजर चार्ज दुगना किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही।डीएम ने जिस स्थान पर कूड़े के ढेर थे, वहां पर “वेस्ट टू वंडर पार्क” बनाने, पार्क में पार्किंग की व्यवस्था करने, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने और आर्टिफिशियल घास लगाने के निर्देश दिए, ताकि पार्क आकर्षक और सुव्यवस्थित विकसित हो सके।

Previous Post

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मामला- हाईकोर्ट एसएसपी पर सख्त,चीफ जस्टिस ने कप्तान को लगाई फटकार

Next Post

विधानसभा के भीतर सदन में डटे हैं विपक्षी विधायक,बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, जवाबदेह हो सरकार,अभी भी सदन में डटे हैं कांग्रेस के विधायक।

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

March 9, 2026
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार
अपराध

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

March 9, 2026
श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

March 8, 2026
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (181)
  • उत्तराखंड (3,891)
  • कुमाऊं (87)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (193)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (817)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

March 9, 2026
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

March 9, 2026
श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

March 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page