• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी समस्याएँ, जनता की समस्याओं का हो शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण-डॉ गहरवार

by पहाड़वासी
July 24, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से नवनियुक्त जिलाधिकारी डाॅ.सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में पहला जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 06 समस्याएं दर्ज कराई गई जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मैखंडा निवासी राकेश अनवाल ने उनके साथ परिवार व रिश्तेदारों द्वारा किए जा रहे अन्याय को लेकर शिकायत दर्ज की।
घोलतीर की रजनी रावत ने शिकायत दर्ज की कि उनका नाम परिवार रजिस्टर से एवं राशन कार्ड से नाम पृथक किया गया है जिस पर उन्होंने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने एवं राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की।शंभू प्रसाद वशिष्ठ निवासी मयकोटी ने राजकीय इंटर काॅलेज मयकोटी में क्षतिग्रस्त पुश्ते के शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई।
संतोष सिंह मेवाल ने पुरानी ट्रेजरी में बंद पड़े स्कवर के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई।सुमन देवी ने जैली विद्यालय में भोजन माता के रूप में कार्य करने के लिए आवेदन पत्र प्रेषित किया गया।जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन एवं किसी भी माध्यम से प्राप्त होती हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए,उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक अपनी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि आम जनमानस द्वारा सीएम हेल्पलाइन में जो भी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की जाती हैं उन समस्याओं को सभी अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु,मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एचसीएस मार्तोलिया,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.अशोक कुमार,उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल,जखोली परमानंद राम,प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय मंजू राजपूत,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल,अधिशासी अभियंता लोनिवि जेएस रावत,मनोज भट्ट,एनएच राजबीर सिंह चौहान,विद्युत मनोज कुमार,जल संस्थान अनीश पिल्लई,जल निगम नवल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

उत्तराखंड क्रांति दल के दफ्तर में दो गुटों में जमकर हंगामा,खूब हुई तोड़फोड़

Next Post

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट,कई प्रस्तावों पर बनी सहमति!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस
उत्तराखंड

बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

March 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट,कई प्रस्तावों पर बनी सहमति!!

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट,कई प्रस्तावों पर बनी सहमति!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,907)
  • कुमाऊं (89)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (201)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (822)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (214)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

March 23, 2026
यहाँ महिला पर झपट पड़ा गुलदार, हुआ संघर्ष

यहाँ महिला पर झपट पड़ा गुलदार, हुआ संघर्ष

March 22, 2026
सीएम धामी के कैबिनेट में नये मंत्रियों को मिले विभाग, जानिये अपडेट

सीएम धामी के कैबिनेट में नये मंत्रियों को मिले विभाग, जानिये अपडेट

March 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page