• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजस्व क्षेत्रों का डीएम ने किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी समस्यायें, अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

by पहाड़वासी
June 30, 2023
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग–

विकासखंड अगस्त्यमुनि के विभिन्न राजस्व ग्रामों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज शुक्रवार को भ्रमण करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा विभिन्न अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत जयकंडी, क्यूंजा व कणसिली में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत जयकंडी में 8 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 25 मीटर लंबे व 12 मीटर चौड़ाई वाले इस सरोवर का कार्य विगत माह से आरंभ किया गया है। कणसिली फडीक तोक में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने क्यूंजा में 5 लाख रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे 20 मीटर लंबे व 16 मीटर चौड़े अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि अनावश्यक छेड़छाड़ न कर प्राकृतिक स्वरूप देते हुए अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने यहां पर पैदल रास्ते का निर्माण करने सहित सोलर लाईट, ब्रैंच लगाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने गांव में संचालित एएनएम सेंटर की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग, बाढ़ के चलते सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने, मिलन केंद्र के पीछे दीवार टूटने, चारी तोक में सीसी मार्ग व सुरक्षा दीवार आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्यूंजा में सिंचाई हेतु हाइड्रम मशीन रिपेयर करने की मांग की। इन सभी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित जावरी-ककोला मोटर मार्ग के मध्य नीलगढ में विगत डेढ वर्ष से बन रहे पुल पर धीमी गति से कार्य हो रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को संबंधित कार्यदायी संस्था से अविलंब आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अजयपुर, जयकंडी, क्यूंजा, कणसिली, जावरी आदि राजस्व ग्रामों का पैदल निरीक्षण किया। जहां पहली बार किसी जिलाधिकारी के आने पर ग्रामीण उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उनका आभार जताया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक भटवाड़ी सुनार संतोष नेगी, गणेशनगर नरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी जयकंडी हेमंत त्रिपाठी, अवर अभियंता नीरज नेगी सहित प्रधान जयकंडी श्रीमती वंदना देवी, क्यूंजा श्रीमती विनीता देवी, सूजर कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

आपदा से निपटाने के लिए चकराता के बिरमौ कांडी में बनेगा हेलीपोर्ट, एक साथ उतर पाएंगे दो हेलीकॉप्टर

Next Post

GIC मक्कू में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही नहीं तो कैसे होगी बेहतर पढ़ाई, DM को भेजा ज्ञापन..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
Next Post
GIC मक्कू में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही नहीं तो कैसे होगी बेहतर पढ़ाई, DM को भेजा ज्ञापन..

GIC मक्कू में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही नहीं तो कैसे होगी बेहतर पढ़ाई, DM को भेजा ज्ञापन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page