• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ED की देहरादून में बड़ी कार्यवाही,अवंता समूह की 678.48 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क

by पहाड़वासी
August 18, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून

प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड के देहरादून समेत हरियाणा और महाराष्ट्र में अवंता समूह के स्वामी गौतम थापर की 678.48 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर दिया ।

देहरादून में गौतम थापर की पछवा दून परगना में गुनियाल गांव की संपत्ति (18 एकड़ भूमि) को कुर्क किया गया है। यह मामला वर्ष 2019 से गतिमान है। जिसमें सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को उन निष्कर्षों के बारे में खुलासा किया था, जिनका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर संभावित प्रभाव पड़ा था।

ईडी के मुताबिक, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की ओर से किए गए खुलासे से पता चला कि कंपनी की संपत्ति और देनदारियों को काफी कम करके दिखाया गया है।

इस मामले एसबीआई की ओर से दर्ज की गई शिकायत पर सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने जून 2021 में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लि., गौतम थापर, केएन नीलकंठ, माधव आचार्य, बी हरिहरन, ओंकार गोस्वामी और अज्ञात लोकसेवकों के विरुद्ध 2435 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

अवंता समूह के स्वामी गौतम थापर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वर्ष 2021 में गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (OBPL), झाबुआ पावर लिमिटेड (JPL), झाबुआ पावर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (JPIL), अवंता पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (APIL), अवंता रियल्टी लिमिटेड (ARL) आदि के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया, जो गौतम थापर द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित और लाभकारी रूप से स्वामित्व वाली कंपनियां थीं।

ईडी ने सीबीआई की इसी एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की। जिसमें 02 अनंतिम आदेश में 14.43 करोड़ रुपये की संपत्तियां पूर्व में कुर्क की जा चुकी हैं।ईडी की ओर से आगे की जांच में यह भी पता चला कि 1307.06 करोड़ रुपये ऋण लेकर और अपने फंड से अवंता

समूह की कंपनियों में डायवर्ट किए गए हैं। अधिकांश धनराशि का भुगतान बोर्ड के उचित प्राधिकरण के बिना किया गया है और अंततः अवंता समूह की कंपनियों को भुगतान की गई धनराशि अवंता समूह पर अभी भी बकाया है। इसलिए, अवंता समूह की कंपनियों की 678.48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। प्रकरण में जांच अभी भी गतिमान है। जिसके क्रम में अभी और कार्रवाई संभव है। साथ ही गौतम थापर का यस बैंक से जुड़ा गड़बड़झाला तब सामने आया था, जब उनकी समूह की कंपनियों में से एक अवंता रियल्टी ने वर्ष 2017 में यस बैंक से 515 करोड़ रुपये उधार लिए, यह लोन 02 साल में ही डिफॉल्ट हो गया था ।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार, उन पर यस बैंक को 466 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। तब से थापर पर वित्तीय घोटाले, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के कई आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2019 में सामने आए आरोपों के बाद गौतम थापर को अवंता समूह की प्रमुख कंपनी सीजी पावर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। साथ ही सेबी ने भी उन्हें और कुछ अन्य अधिकारियों को सिक्योरिटीज मार्केट में काम करने पर प्रतिबंधित कर दिया था। यस बैंक और उसके संस्थापक राणा कपूर के साथ उनके जुड़ाव और वित्तीय लेन-देन के कारण ही वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच उनके व्यापारिक लेन-देन की भी गहन जांच शुरू की गई थी।

Previous Post

सीएम धामी ने चारधाम तीर्थपुरोहित, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट्स व व्यापार मंडल के साथ की बैठक

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page