• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गंगोत्री नेशनल पार्क में आज से बढ़ जाएगी एंट्री फीस, फूलों की घाटी का दीदार भी महंगा

by पहाड़वासी
September 27, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने जोर का झटका दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क सहित कई राष्ट्रीय पार्कों, वन्य जीव विहार के प्रवेश शुल्क में 33.33 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क व गोविंद वन्यजीव विहार में यह बढ़ोतरी बुधवार से ही लागू होगी। उधर, फूलों की घाटी के दर्शन तो महंगे हो ही चुके हैं। उत्तरकाशी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया, शासनादेश मिलने के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने इसे पर्यटन विभाग को भेज दिया है। इसके बाद पर्यटन विभाग ने पोर्टल पर पुराने प्रवेश शुल्क की दरों में बदलाव कर इसे विश्व पर्यटन दिवस पर बुधवार से लागू करने की तैयारी कर ली है।
नई दरों के अनुसार, भारतीय पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के लिए 200 रुपये, जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने होंगे। अभी तक पर्यटकों से 150 रुपये और 600 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता था।
कार्बेट टाइगर रिजर्व में 150 फीसदी तक बढ़ोतरी
राज्य के कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी 150 फीसदी तक प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। यहां अभी भारतीय सैलानियों से जहां 200 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं बुधवार से उन्हें 500 रुपये चुकाने होंगे। विदेशियों को 900 रुपये की जगह 1500 रुपये देने होंगे। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व में भारतीय पर्यटकों को 150 की जगह 300 रुपये, जबकि विदेशियों को 600 की जगह 1000 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा।
14 साल बाद हुई बढ़ोतरी
इससे पूर्व शासन ने वर्ष 2009 में शुल्क बताया था। यानी करीब 14 साल बाद प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश शुल्क के अलावा वाहन शुल्क, वन विश्राम गृहों के किराया भी बढ़ाया गया है।
फूलों की घाटी का दीदार हुआ महंगा
फूलों की घाटी के सैर सपाटे के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को अब पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। नया शुल्क 22 सितंबर से लागू कर दिया गया है।नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क डीएफओ बीबी मारतोलिया ने बताया कि विश्व धरोहर फूलों की घाटी जाने के लिए 22 सितंबर से पहले तक भारतीय पर्यटकों को 150 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन नई दरों के मुताबिक अब भरतीय पर्यटकों को 200 रुपये जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

Previous Post

रुद्रप्रयाग:कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी ने की आत्महत्या,दूसरी ओर कमरे में मृत मिला पीआरडी जवान

Next Post

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, खुला पोर्टल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा
उत्तराखंड

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026
श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
Next Post
केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, खुला पोर्टल

केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, खुला पोर्टल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,926)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (209)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026
श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page