• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच मारपीट, गो प्रो कैमरा बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल

by पहाड़वासी
May 21, 2023
in उत्तराखंड, पर्यटन
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश–

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइडों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राफ्ट में सवार एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूद जाता है।इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी मामले की शिकायत उनके पास आई ही नहीं है।दरअसल देश में ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। ये पर्यटक यहां मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को अपने वाहनों से राफ्टिंग प्वाइंट तक पहुंचाते हैं। मार्च से लेकर जून तक राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है। इसके चलते आए दिन पर्यटकों और गाइडों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
गो प्रो कैमरा बनता है विवाद का कारण
बताया जा रहा है कि गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है। दरअसल इस कैमरे के जरिये राफ्टिंग के दौरान गंगा की लहरों और उसके रोमांच को शूट किया जा सकता है। गाइड पर्यटकों से इस कैमरे से वीडियो शूट करने की एवज में मनमाने पैसे वसूलते हैं, लेकिन पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग के दौरान इस कैमरे के संचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि राफ्टिंग गाइड इसके बावजूद पर्यटकों को गो-प्रो कैमरा से वीडियो बनाने के लिए सौदा करते हैं। बताया जा रहा है कि जो पर्यटक शूट करने से इनकार कर देता है गाइड उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं और कई बार बात मारपीट तक पहुंच जाती है।
साथ ही साहसिक खेल पर्यटन अधिकारी टिहरी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि पर्यटक और गाइडों के बीच राफ्टिंग के दौरान हुई मारपीट के घटना की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उस गाइड और राफ्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गंगा रीवर राफ्टिंग रोटेशन समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि पर्यटक और गाइडों के साथ मारपीट की घटना यदि हो रही है तो पर्यटन विभाग को इस ओर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा में 23मई को खुलेगा हेली टिकटों के लिये आईआरसीटीसी का पोर्टल

Next Post

चारधाम यात्राः दो तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
Next Post
चारधाम यात्राः दो तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत

चारधाम यात्राः दो तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page