• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के चार कलाकारों को मिला संगीत नाट्य अकादमी अवार्ड

by पहाड़वासी
September 17, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के 84 उत्कृष्ट कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड से सम्मानित किया। ये वे कलाकार हैं, जिन्हें पहली बार किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति 17 वयोवृद्ध कलाकारों को सम्मानित करने के लिए मंच से उतरकर उनकी सीट तक गए।
सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड के चार वयोवृद्ध कलाकार भी शामिल हैं। इनमें उत्तराखंड के कलाकार भैरव दत्त तिवारी (79) और जगदीश ढौंडियाल (78) को लोक संगीत व नृत्य में अमृत अवार्ड दिया गया। जबकि नारायण सिंह बिष्ट (75) को लोक संगीत और जुगल किशेार पेटशाली (76) को उत्तराखंड की प्रदर्शन कला में समग्र योगदान के लिए अमृत अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड के रूप में कलाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी गई।
कलाकारों ने संस्कृति को सुरक्षित रखा
उपराष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति की विरासत को बचाने वाले इन योद्धाओं का देश हमेशा आभारी रहेगा। धनखड़ ने कहा कि सदियों से हमारी संस्कृति पर आक्रमण होता रहा है। इन कलाकारों ने आनेवाले कल के लिए उसे सुरक्षित रखा।उन्होंने अपनी संगीत विरासत की रक्षा कर युवा पीढ़ी को यही संदेश दिया है कि देश और भारतीयता से ऊपर कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की संस्कृति 500 से 600 सालों की है। लेकिन, हमें गर्व है कि हमारी संस्कृति 7000 वर्ष से भी अधिक पुरानी है। हम सबको मिलकर इसकी विरासत भावी पीढि़यों तक पहुंचानी है।
नारायण सिंह बिष्ट: चमोली जिले के निवासी। उत्तराखंड की जागर परंपरा को आगे बढ़ाया।
जगदीश ढ़ौंढियालः पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी। नृत्य नाटिका कामायनी की लगभग 2500 अधिक प्रस्तुतियां दीं।
भैरव दत्त तिवारीः अल्मोड़ा निवासी। कुमाऊंनी लोक परंपरा में योगदान। दूरदर्शन के लिए रसिक रमोला और हारु हीत नाटकों की प्रस्तुति तैयार कीं

Previous Post

CM धामी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई,कहा- PM के करिश्माई व्यक्तित्व से भारत का दुनिया में हुआ नाम

Next Post

पीएम के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई विशेष पूजा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा
उत्तराखंड

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा

July 1, 2025
महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए
उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए

July 1, 2025
मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड

मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड में ऑरेंज-रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

June 30, 2025
देहरादून में देह व्यापार का खुलासा,  गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार
उत्तराखंड

देहरादून में देह व्यापार का खुलासा, गेस्ट हाउस से छह गिरफ्तार

June 29, 2025
Next Post
पीएम के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई विशेष पूजा

पीएम के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई विशेष पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (171)
  • उत्तराखंड (3,603)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा

श्रीनगर तहसील व नगर निगम क्षेत्र का डीएम पौड़ी ने लिया जायजा

July 1, 2025
महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध चुने गए

July 1, 2025
मौसम अपडेट उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश,कई जिलों में अलर्ट

मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड में ऑरेंज-रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

June 30, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page