• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारपुरी से लेकर पैदल मार्ग तक कूड़ा-खचरा हुआ साफ, स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा बाबा का धाम

by पहाड़वासी
November 6, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद केदारपुरी में सन्नाटा पसर गया है, लेकिन धाम से लेकर पैदल मार्ग इन दिनों साफ-सुथरा नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने कपाट बंद होने के दो दिन के भीतर ही केदारपुरी को पूरे तरीके से सफाई से चकाचक कर दिया है। ऐसे में केदारपुरी जहाँ स्वच्छ और सुन्दर नजर आ रही है, वहीं बड़ी मात्रा में पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया गया है।केदारनाथ धाम में इस वर्ष 16 लाख 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। विषम परिस्थितियों के बावजूद भी बाबा केदार के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। जिला प्रशासन ने भी तीर्थ यात्रियों की हरसंभव मदद की। सुरक्षा जवान भी अपना फ़र्ज निभाते नजर आये। यहाँ तक कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के एक महीने बाद ही पैदल मार्ग से लेकर राजमार्ग को दुरुस्त किया गया, जिसका परिणाम यह रहा कि यात्रा के अंतिम चरण में लाखों की संख्या में भक्त केदारनाथ धाम पहुंचे और स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार मिला। इस वर्ष की यात्रा में डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने यात्रा की पूरी कमान को सँभालते हुए हर मोर्चे पर सफलता पाई, जिससे तीर्थ यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष की यात्रा में यात्रा मार्ग पर अच्छा खासा रोजगार लोगों को मिला। छोटे से लेकर बड़े व्यापारी को लाभ पहुंचा। जिस कारण लोगों ने इस बार की दीपावली भी बड़े धूमधाम से मनाई।केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद जहाँ-तहाँ फैले कूड़े को साफ कर जिला प्रशासन ने एक मिसाल पेश की है। केदारनाथ धाम से लेकर यात्रा मार्ग में कुंतलों की मात्रा में कूड़ा कचरा फैला हुआ था। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता था। डीएम सौरभ गहरवार के निर्देश पर केदारनाथ धाम से लेकर पूरे यात्रा मार्ग को दो दिनों के भीतर गंदगी से मुक्त किया गया, जिससे धाम अब साफ सुथरा नजर आ रहा है। धाम की पवित्रता और सुंदरता को बनाये रखने को लेकर जिला प्रशासन के इस ठोस प्रयास की चारों ओर सराहना हो रही है।सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने बताया कि डीएम सौरभ गहरवार के निर्देश पर कपाट बंद होने के तुरंत बाद केदारपुरी में तेजी के साथ नगर पंचायत एवं सुलभ के पर्यावरण मित्रों ने सफाई अभियान चलाया, जिससे धाम में गंदिगी ना फैले और पर्यावरण सुरक्षित रहे। दो दिनों में केदारपुरी को नीट एंड क्लीन किया गया है।

Previous Post

केदारनाथ उपचुनाव -भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र का किया भ्रमण

Next Post

घर से गायब हुयी युवती को पौड़ी पुलिस ने चन्द घण्टों में कोटद्वार से सकुशल किया बरामद,युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को भी किया गया गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला फर्जी IPS! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 19.60 लाख, देहरादून पुलिस ने दबोचा,RAW, CRPF और सेना का अधिकारी बनकर भी झाड़ता था रौब, फर्जी आईडी-कार्ड, वर्दी और वायरलेस सेट बरामद
उत्तराखंड

July 16, 2026
गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
उत्तराखंड

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
Next Post
घर से गायब हुयी युवती को पौड़ी पुलिस ने चन्द घण्टों में कोटद्वार से सकुशल किया बरामद,युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को भी किया गया गिरफ्तार

घर से गायब हुयी युवती को पौड़ी पुलिस ने चन्द घण्टों में कोटद्वार से सकुशल किया बरामद,युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को भी किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,133)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (334)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (111)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला फर्जी IPS! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 19.60 लाख, देहरादून पुलिस ने दबोचा,RAW, CRPF और सेना का अधिकारी बनकर भी झाड़ता था रौब, फर्जी आईडी-कार्ड, वर्दी और वायरलेस सेट बरामद

पूर्व मुख्य सचिव का बेटा निकला फर्जी IPS! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 19.60 लाख, देहरादून पुलिस ने दबोचा,RAW, CRPF और सेना का अधिकारी बनकर भी झाड़ता था रौब, फर्जी आईडी-कार्ड, वर्दी और वायरलेस सेट बरामद

July 16, 2026
गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page