• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत फिर आमने-सामने

by पहाड़वासी
July 8, 2022
in उत्तराखंड, राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार होने के आरोपों पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में गोदियाल ने बीकेटीसी सदस्य आशुतोष डिमरी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया।कहा कि डॉ. रावत साजिशन उनके खिलाफ यह खेल रच रहे हैं। गोदियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से अपने पर और सहकारिता मंत्री पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरेापों की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की। एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई न होने पर गोदियाल सीएम आवास के बाहर धरना देंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ गोदियाल की प्रेस कांफ्रेस में शामिल हुए। गोदियाल ने कहा कि गोदियाल ने सिलसिलेवार सभी छह आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने बीकेटीसी के हित में ही हर कदम उठाया है।मंदिर समिति से एक पैसा भी उन्होंने नहीं लिया। गोदियाल ने कहा कि सहकारिता मंत्री खुद भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरे हैं। सहकारिता में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के मानक परिवर्तन में उन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के खुलेआम आरोप लग रहे हैं। यदि वास्तव में वो सही हैं तो मेरी तरह जांच की मांग कर रहे हैं।
साथ ही गोदियाल ने कहा कि मैं जिस वक्त बीकेटीसी का अध्यक्ष बना, उस वक्त बाकी सभी सदस्य भाजपा सरकार से नामित थे। हर काम नियमानुसार किया गया है। मैं तो इन आरेापो का स्वागत करता हूं कि निष्पक्ष जांच होने पर भाजपा ही बेनकाब होगी। सीएम जल्द से जल्द मेरे और सहकारिता मंत्री के खिलाफ लग रहे आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराएं।
वहीं गणेश गोदियाल के प्रेस कांफ्रेंस के बाद सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने चुप्पी साधते हुए कहा कि
बीकेटीसी के सदस्य मेरे पास पूर्व के भ्रष्टाचार की जांच का ज्ञापन लेकर आए थे। मैंने सामान्य प्रक्रिया के तहत उसे पर्यटन मंत्री, मुख्यसचिव और पर्यटन सचिव को अग्रसारित किया है। भ्रष्टाचार के आरोप हास्यास्पद हैं। मुझे गोदियाल जी से हमदर्दी है। वो दो बार चुनाव हार चुके हैं, उनकी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है। ऐसे में कुंठा हो ही जाती है।
,

Previous Post

मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा अब शहरों की ओर:धन सिंह रावत

Next Post

जनपद में जारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
Next Post
जनपद में जारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा

जनपद में जारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page