• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मानसून सत्र के लिये हो जाइये तैयार:डीएम

by पहाड़वासी
June 1, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मानसून सत्र से निपटने के लिए अधिकारियों को अभी से तैयार रहने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मानसून सत्र के दृष्टिगत जो भी पूर्व तैयारी की जानी है उसके लिए सभी विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए कार्य योजना तैयार कर ली जाए।उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दृष्टि से आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसीलों के कंट्रोल रूम भी 24 घंटे के लिए संचालित करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित होने पर इसकी सूचना संबंधित को दी जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैैं कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी घटना के घटित होने पर तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सफलता से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की कोई समस्या को तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करें तथा यात्रा के दौरान यात्रियों को क्या सावधानियां बरती जानी है इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उन्होंने सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं भूस्खलन क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जेसीबी मशीनों के ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर आपदा कंट्रेाल रूम, सभी तहसील कार्यालयों एवं पुलिस थानों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि किसी भी क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति में यात्रा मार्ग को सुचारू किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्गों को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए तथा नालियों एवं कलमटों की साफ-सफाई व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने जनपद के अंतर्गत बाढ़ क्षेत्र, जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए उनका चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मानसून सत्र के दौरान पूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि दूरस्थ क्षेत्र की राशन सामग्री मानसून से पूर्व उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता भी बनी रहे। उन्होंने जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग सहित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं को दूरस्त करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि आपदा के कारण किसी भी विभाग की परिसंपत्ति क्षतिग्रस्त होती है तो उसका आंकलन तत्काल जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अमरदेई शाह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दृष्टिगत सभी अधिकारी अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरस्त कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की आपदा की घटना घटित होने पर उस पर त्वरित कार्यवाही कार्यवाही करते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, तहसीलदार मंजू राजपूत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, एनएच, विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

चनौती गांव में छह महीने से घूम रहा बाघ का कुनबा, लोगों में दहशत, बंद कराना पड़ा स्कूल

Next Post

उत्तराखण्ड के इस गांव में गुलदार ने मार डाली 36 बकरियां

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप
उत्तराखंड

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

February 12, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
Next Post
उत्तराखण्ड के इस गांव में गुलदार ने मार डाली 36 बकरियां

उत्तराखण्ड के इस गांव में गुलदार ने मार डाली 36 बकरियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,869)
  • कुमाऊं (85)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (178)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (207)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

February 12, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page