• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

42 वर्ष बाद अपने आराध्य बाबा केदार से मिले लोस्तू के घंटाकर्ण देवता

by पहाड़वासी
April 28, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


टिहरी गढ़वाल-42 वर्ष बाद टिहरी जनपद के लोस्तू पट्टी के 28 गांवों के आराध्य भगवान घंटाकर्ण घंडियाल देवता देव निशाण व भक्तों के जयकारों के साथ केदारनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर पूरा क्षेत्र बाबा केदार व घंटाकर्ण देवता के जयकारों से गूंज उठा। देर शाम को रात्रि प्रवास के लिए घंटाकर्ण देवता त्रियुगीनाराण पहुंचे। यहां पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भगवान व भक्तों का पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया।बृहस्पतिवार को भगवान घंटाकर्ण देवता अपने नौ देवी-देवताओं के निशाण व वाद्य यंत्रों के साथ बेस कैंप से दो किमी पैदल चलकर केदारनाथ मंदिर में पहुंचे। इस मौके पर देवप्रयाग विस के विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद थे। यहां पर घंटाकर्ण देवता के रावल दिनेश प्रसाद जोशी ने विशेष पूजा-अर्चना की और देवता का आह्वान किया। इसके उपरांत देवता का निशाण लेकर रावल व अन्य भक्तजन केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। जहां पर घंटाकर्ण देवता ने अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन किए। इस मौके पर गर्भगृह व मंदिर का सभामंडप जयकारों से गूंज उठा।

रावल डीपी जोशी व केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव लिंग ने संयुक्त रूप से विशेष पूजा-अर्चना की और अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। आधा घंटे के बाद घंटाकर्ण व अन्य देवी-देवताओं के निशाण मंदिर से बाहर परिसर में पहुंंचे। सुबह 10 बजे पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ घंटाकर्ण देवता ने बाबा केदार से विदा ली और पैदल मार्ग से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बेस कैंप, रुद्रा प्वाइंट, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि 9 बजे घंटाकर्ण देवता रात्रि प्रवास के लिए त्रियुगीनारायण पहुंचे।सुबह 10 बजे पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ घंटाकर्ण देवता ने बाबा केदार से विदा ली और पैदल मार्ग से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बेस कैंप, रुद्रा प्वाइंट, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि 9 बजे घंटाकर्ण देवता रात्रि प्रवास के लिए त्रियुगीनारायण पहुंचे। घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष सते सिंह भंडारी व महासचिव उमेद सिंह मेहरा ने बताया कि 42 वर्ष बाद भगवान घंटाकर्ण ने अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शन किए हैं। लोस्तू से बीते 24 अप्रैल को देवता ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया और विभिन्न गांवों से होते हुए बीते 26 अप्रैल को केदारनाथ बेस कैंप पहुंचे थे। इस मौके पर देवता के पश्वा सोबन सिंह कैंतुरा, राजेंद्र सिंह कैंतुरा, रामेश्वर बर्त्वाल, धर्म सिंह बर्त्वाल, विजेंद्र सिंह शामिल थे।

Previous Post

जिला पंचायत ने केदारनाथ यात्रा के लिये कंडी-डंडी की दर्रे की निर्धारित

Next Post

त्वरित गति से पहुँचे आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ : सौरभ बहुगुणा, जिला योजना समिति की बैठक हुई आयोजित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
त्वरित गति से पहुँचे आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ : सौरभ बहुगुणा, जिला योजना समिति की बैठक हुई आयोजित

त्वरित गति से पहुँचे आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ : सौरभ बहुगुणा, जिला योजना समिति की बैठक हुई आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page