• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home धार्मिक

कच्चा बकरा भक्ष गया देवता, बद्रीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व तिमुंडिया मेले का हुआ आयोजन

by पहाड़वासी
April 23, 2023
in धार्मिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-पौराणिक और चमत्कारिक
तिमुंडिया मेले के साथ बद्रीनाथ धाम की यात्रा का आगाज हो गया है। पिछले कई दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर प्रांगण (मठांगण) में शनिवार को तिमुंडिया देव मेले का आयोजन हुआ। परंपरा अनुसार इस मेले का आयोजन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से सप्ताह भर पहले पडने वाले शनिवार को होता है। पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के अनुसार इस मेले के आयोजन का उद्देश्य बद्रीनाथ धाम की यात्रा का सुखद संचालन है। तिमुंडिया मेले का आयोजन करने से बद्रीनाथ धाम की यात्रा निर्विघ्न संपन्न होती है। शनिवार दोपहर बाद नरसिंह मंदिर प्रांगण ढोल दमाऊ की ताल से गुंजायमान हुआ जिसके बाद तिमुंडिया वीर देवता ने अपने पश्वे (अवतारीपुरुष) पर अवतरित होकर अपना भोग स्वीकार किया। इस दौरान वीर देवता ने लगभग कुंटल भर चावल गुड़ व पांच घड़े पानी और एक पूरा बकरा कच्चा भक्ष लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक झुमेलो और चाचड़ी नृत्य किया।इस चमत्कारिक दृश्य के साक्षी हजारों की तादाद में नरसिंह मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु बने।
कौन है तिमुंडिया वीर देवता
पौराणिक दंत कथाओं के अनुसार तिमुंडिया वीर देवता जनपद चमोली के लांजी पोखनी के निकट के गांव हियूणा में राक्षस स्वरूप में रहता और नित्य एक ना एक मनुष्य की बलि लेकर गांव में भय फैलाता था। मान्यता है कि एक दिन जोशीमठ क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा अपने क्षेत्र भ्रमण पर निकली तो इस राक्षस की भेंट मां दुर्गा से हुई मां दुर्गा से ग्रामीणों ने अपना दुख साझा किया और इस राक्षस का कुछ उपाय करने को कहा उसके बाद मां दुर्गा ने इस राक्षस को राक्षसी योनि से मुक्त कर देवयानी प्रदान की और अपने साथ अपने क्षेत्र जोशीमठ में इस आश्वासन पर ले आई की मां दुर्गा इस राक्षस को प्रतिवर्ष एक बकरे की बलि देगी और उसके बदले में यह राक्षस मां और मां के क्षेत्र की रक्षा करेगा। उस पौराणिक समय से तिमुंडिया को वीर देवता के नाम से पूजा जाने लगा और साल में एक बकरे की बलि आज भी दी जाती है।
आज भी दुर्गा जी ही कर पाती है काबू
पौराणिक समय से लेकर आज तक नरसिंह मंदिर में जब जब इस देव मेले का आयोजन होता है तब अवतारी पुरुष पर तिमुंडिया वीर का आवेश आने पर आज भी मात्र मां दुर्गा अवतारी पुरुष पर आए आवेश को काबू करने में सक्षम है। उल्लेखनीय है कि जब तिमुंडिया वीर के अवतारी पुरुष पर वीर का अवतरण होता है उससे कुछ मिनट पहले मां दुर्गा के अवतारी पुरुष पर मां दुर्गा भी अवतरित होती है और इस वीर के बाल पकड़कर इसे काबू करती हैं। पौराणिक दंत कथाओं के अनुसार वीर की प्रवृत्ति आज भी अत्यंत डरावनी और तेजवान है और इस वीर को काबू करने में मात्र मां दुर्गा ही सक्षम है।

Previous Post

Big breaking:केदारनाथ धाम से दुखद खबर हेलीपैड पर हो गया बड़ा हादसा

Next Post

कार में लगी आग, सैलानियों की बची जान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

डोली पर मुकदमे की खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

डोली पर मुकदमे की खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

January 17, 2026
श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
अपराध

श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

January 12, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित : गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी टूटने से चल रहा बाधित,मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित : गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी टूटने से चल रहा बाधित,मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन

July 30, 2025
प्रदेश में सुरक्षा तंत्र नाकाम, कांवड़ियों के भेष में आ रहे शराबी, नशेड़ी!,गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रोहित डिमरी ने की पत्रकार वार्ता, शिवभक्ति या ध्वनि प्रदूषण का प्रदर्शन ? गढ़वाल की जनता कांवड़ यात्रा के ध्वनि प्रदूषण और अराजकता से त्रस्त, प्रदेश सरकार से की सुरक्षा की मांग, तथाकथित कांवड़ियों के कारण सुरक्षित नहीं माताएं-बहिनें, झुंड बनाकर चल रहे ये कांवड़िए बाजारों में मचा रहे तांडव, फूहड़ गीतों को चलाकर माहौल को किया जा रहा अशांत, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन

July 17, 2025
Next Post
कार में लगी आग, सैलानियों की बची जान

कार में लगी आग, सैलानियों की बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page