• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खिर्सू का गोदा गांव बना जिले का पहला आदर्श संस्कृत ग्राम

by पहाड़वासी
August 10, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देववाणी संरक्षण की ओर उत्तराखंड की नयी पहल

पौड़ी गढ़वाल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य के 13 जिलों में चयनित 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का एक साथ शुभारंभ किया। जनपद पौड़ी के विकासखण्ड खिर्सू अंतर्गत चिन्हित आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा के पंचायत भवन में इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संस्कृत प्रेमियों, विद्यालयी बच्चों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी संस्कृत विद्यालय/प्रतिनिधि उच्च शिक्षा मंत्री श्री अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्राम की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देववाणी संस्कृत का संरक्षण एवं संवर्द्धन करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से संस्कृत अध्ययन और शोध का प्रमुख केंद्र रहा है, और इस पहल से इस गौरवशाली परंपरा को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत दुनिया के सभी मुख्य और स्थानीय भाषाओं की जननी है और इसकी पुनः प्रतिष्ठा हमारे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आधार बनेगी।केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, देवप्रयाग के निदेशक प्रोफेसर पी. वी. बी. सुब्रमण्यम ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने इस तरह की अभिनव पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और विज्ञान का मूल आधार है, जिसके माध्यम से प्राचीन मानव सभ्यताओं का विकास हुआ। सनातन संस्कृति के वेद, पुराण, उपनिषद और अनेक ग्रंथ संस्कृत में ही रचे गए हैं।सहायक निदेशक, संस्कृत विभाग, मनोज कुमार सिमल्टी ने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्रामों में ग्रामीण दैनिक जीवन में संस्कृत का प्रयोग करेंगे, जिससे यह भाषा पुनः हमारे व्यवहार और संवाद का स्वाभाविक हिस्सा बन सकेगी। इस अवसर पर संस्कृत ग्राम प्रशिक्षक पुनीत कुकरेती ने गांव के बच्चों व छात्रों को संस्कृत भाषा में संवाद अभ्यास भी करवाया, जिससे वातावरण जीवंत और प्रेरणादायक बना। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने संस्कृत में स्वागत गीत प्रस्तुत किये और विद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सौरभ गोदियाल, शौर्य चक्र सम्मानित देवी प्रसाद गोदियाल, समाजसेवी जयपाल सिंह कण्डारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने किया पौधरोपण, देखभाल का लिया संकल्प

Next Post

धराली: ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल
उत्तराखंड

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर
उत्तराखंड

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025
टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी
उत्तराखंड

टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी

November 30, 2025
Next Post
धराली: ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

धराली: ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,797)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (156)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (798)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page