• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम से जुड़े पौराणिक मेलों के संरक्षण को आर्थिक मदद देगी सरकार: मुख्यमंत्री

by पहाड़वासी
July 23, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

-चार धाम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक फैसलों पर महापंचायत ने जताया आभार
-चारधाम देश-दुनिया में देवभूमि की पहचान, धामों का विकास सरकार की प्राथमिकता
-मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का सावन के पवित्र माह पर अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चार धामों को लेकर ऐतिहासिक फैसलों पर आभार जताया है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम हमारी असीम आस्था के केंद्र और देवभूमि की देश-दुनिया में पहचान से जुड़े हैं। ऐसे में धामों का सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और संरक्षण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री ने चारधाम से जुड़े पौराणिक और धार्मिक मेलों के संरक्षण को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है।

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत से जुड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार के तीन साल पूरे होने पर बधाई दी। साथ ही चारधाम के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी के ऐतिहासिक फैसलों पर आभार व्यक्त किया गया। महापंचायत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने 30 नवम्बर 2021 को देवस्थानम प्रबंधन एक्ट समाप्त कर धामों के हितों में ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके अलावा आदि गुरु शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ का प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ करने पर भी आभार जताया गया। महापंचायत ने हाल ही में चारधाम के मंदिर श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के नाम का दुरुपयोग कर मंदिर, ट्रस्ट, संस्था बनाए जाने पर आंकुश (पाबंदी) लगाने को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट में बड़ा निर्णय लेकर करोड़ों हिंदुओं और तीर्थपुरोहितों की भावनाओं का सम्मान किया है। महापंचायत ने मुख्यमंत्री धामी के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत कर आभार जताया है। कहा कि इससे अब भविष्य में कोई भी धामों के नामों का दुरूपयोग नहीं कर सकेगा। इस दौरान महापंचायत ने कुछ प्रमुख समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित निदान का भरोसा दिया है। साथ पवित्र सावन माह के मौके पर पहुंचे चारों धाम के तीर्थ पुरोहितों का स्वागत कर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने महापंचायत की मांग पर चारों धाम से जुड़े पौराणिक और धार्मिक मेलों को संरक्षित रखने के लिए हर साल उचित आर्थिक मदद दिए जाने का भी भरोसा दिया है।

इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, किशोर भट्ट, महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, चारधाम महा पंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, उपाध्यक्ष अमित उनियाल, गंगोत्री धाम के आलोक सेमवाल, लखन उनियाल, सुरेश हटवाल, रमेश कोठियाल, चिंतामणि हटवाल, गौरव, हार्दिक ,शिवम, सुशील एवं डॉ मनीष सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

पहले बैट से मारा, फिर सिलाई से गला घोंटा और फंदे पर टांक दिया,पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

चार धाम यात्रा पर पड़ा मानसून का असर यात्रा हुई धीमी,फूलों की घाटी कर रही है पर्यटकों को अपनी और आकर्षित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,859)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (175)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (807)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page