• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आपदा से निपटाने के लिए चकराता के बिरमौ कांडी में बनेगा हेलीपोर्ट, एक साथ उतर पाएंगे दो हेलीकॉप्टर

by पहाड़वासी
June 30, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


देहरादून-आपदा से निपटाने लिए तहसील मुख्यालय चकराता से करीब आठ किमी दूर स्थित बिरमौ कांडी में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। शासन ने हेलीपोर्ट को विकसित करने के लिए करीब 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बनाया है। लोनिवि ने निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।आपदा की दृष्टि से जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। यह क्षेत्र पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी और टिहरी से भी लगता हुआ है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन यहां लंबे समय से हेलीपोर्ट की जरूरत महसूस कर रहा था। जिला प्रशासन ने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए खत सेली के बिरमोऊ कांडी में 2.730 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण से हवाई सर्वेक्षण के लिए अनुरोध किया किया था। जिस पर बीते साल 24 नवंबर को बिरमौ कांडी का हवाई सर्वे किया था। सर्वे में यह स्थान हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए उपयुक्त मिला था।
क्षेत्र के प्रमुख स्थानों की देहरादून से दूरी
त्यूणी-देहरादून – 155 किमी
लाखामंडल – देहरादून 188 किमी
कंवासी – देहरादून 120 किमी
चकराता – देहरादून 90 किमी
रामताल गार्डन – देहरादून 80 किमी
क्वानू – देहरादून 85 किमी
जौनसार बावर परगना की स्थिति
जौनसार बावर परगना तीन तहसील कालसी, चकराता और त्यूणी में विभक्त है। इसका क्षेत्रफल करीब 1002.07 वर्ग किमी है। कालसी तहसील में 169, चकराता 141 और त्यूणी तहसील में 53 राजस्व ग्राम हैं। कालसी तहसील में 17, चकराता 16 और त्यूणी तहसील 6 राजस्व क्षेत्र हैं।
15 मिनट में पहुंच सकेंगे जौलीग्रांट
चकराता से जौलीग्रांट एयरपोर्ट की हवाई दूरी 58 किमी/31 नाॅटिकल माइल्स है। हेलीकॉप्टर से यह दूरी महज 15 मिनट में तय की जा सकती है।
राजकीय हेलीकॉप्टर से किए गए प्रस्तावित स्थल के हवाई सर्वेक्षण में स्थान उपयुक्त पाया गया। जिसके बाद हेलीपोर्ट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। फिलहाल हेलिपोर्ट में दो हेलिकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था होगी। – अनिल सिंह गर्बयाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण
हेलीपोर्ट को विकसित करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जिसके तहत समतलीकरण, सुरक्षा दीवार, एप्रोच रोड के साथ ही जिस जगह पर हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां आरसीसी का स्लैब (फर्श) डाला जाएगा। – एसएस नेगी, एसडीओ, लोनिवि खंड चकराता

Previous Post

उत्तराखंड नागरिक समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट विशेषज्ञ कमेटी ने किया तैयार

Next Post

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजस्व क्षेत्रों का डीएम ने किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी समस्यायें, अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजस्व क्षेत्रों का डीएम ने किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी समस्यायें, अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजस्व क्षेत्रों का डीएम ने किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी समस्यायें, अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page