• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

पति ने दे डाली अपनी ही पत्नी की हत्या की सुपारी पति समेत तीन गिरफ्तार

by पहाड़वासी
March 10, 2023
in अपराध
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उधमसिंहनगर-कुंडा थाना पुलिस ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देने वाले पति सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले के पुलिस कप्तान मंजूनाथ टिसि ने मामले का खुलासा किया।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीते 5 मार्च को सलविन्दर सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर, जसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कुलविन्दर कौर काशीपुर महिला हेल्पलाइन से वापस घर पतरामपुर आ रही थी कि रास्ते में करीब 2 बजे पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी से आगे एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार के चालक ने उसकी पुत्री को जान से मारने की नीयत से पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे उसकी पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे सन्देह है कि उसकी पुत्री के पति जसपाल सिंह ने उसे मरवाने की कोशिश की है।

सलविन्दर सिंह की तहरीर के आधार पर 5 मार्च को जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर व चालक के विरुद्ध थाना कुण्डा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी के आदेशानुसार एवं एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में थाना टीम के साथ एसओजी टीम को शामिल कर सीसीटीवी फुटेज देखने, सर्विलांस से घटना की सत्यता का पता लगाने व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा वाहन के द्वारा उपरोक्त घटना कारित करना सही पाये जाने पर उक्त वाहन कार की डिटेल ली। जिससे परत दर परत खुलती चली गई घटना का मास्टरमाइंड उसका पति जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर थाना जसपुर उसका साथी खेम सिंह निवासी उदयपुर थाना रेहड़ जनपद बिजनौर तथा तीसरा साथी महिपाल सिंह पुत्र ओंकार निवासी लक्ष्मी नगर थाना जसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सूझबूझ से पीड़िता अब सकुशल है पुलिस ने आज तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Previous Post

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत,दो घायल

Next Post

अब लालू यादव के ठिकानों पर ED के छापे ! 15 जगह पर जा रही है छापेमारी ! बेटा बेटी और रिश्तेदार भी…..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात, युवती की गर्दन पर हमला
अपराध

राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात, युवती की गर्दन पर हमला

February 2, 2026
श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
अपराध

श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

January 12, 2026
बिजली के केबल समेत अन्य उपकरणों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दबोचा
अपराध

बिजली के केबल समेत अन्य उपकरणों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दबोचा

January 8, 2026
एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जी रूप से शामिल करने वाला आरोपी मुरैना से गिरफ्तारपूर्व में दो आरोपी भी जा चुके हैं जेल
अपराध

एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जी रूप से शामिल करने वाला आरोपी मुरैना से गिरफ्तारपूर्व में दो आरोपी भी जा चुके हैं जेल

December 19, 2025
Next Post
अब लालू यादव के ठिकानों पर ED के छापे ! 15 जगह पर जा रही है छापेमारी ! बेटा बेटी और रिश्तेदार भी…..

अब लालू यादव के ठिकानों पर ED के छापे ! 15 जगह पर जा रही है छापेमारी ! बेटा बेटी और रिश्तेदार भी…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page