• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home खेल

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता ACT खिताब। पाकिस्तान को भी पछाड़ा

by पहाड़वासी
August 13, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय हॉकी टीम ने स्वंतत्रता दिवस से पहले देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर जीत हासिल की। चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पिछड़ रहा था लेकिन एक मिनट के अंदर दो गोल कर भारत ने 3-3 की बराबरी की। आखिरी क्षणों में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इससे पहले भारत ने साल 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन बना था। साल 2018 में भारत और पाकिस्तान ज्वाइंट विनर घोषित किए गए थे। तब बारिश की वजह से फाइनल रद्द हो गया था। एशियन गेम्स से पहले भारत की ये बड़ी जीत है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भी भारत की टीम गोल्ड मेडल जीतने की मजबूत दावेदार हो गई है।चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने भारत को कड़ी टक्कर दी लेकिन आकाशदीप सिंह के शानदार गोल के दम पर भारत ने अंतिम समय में मैच और ट्रॉफी को अपने नाम कर ली। इस खिताब को जीतने के साथ ही, भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार के चैंपियन पाकिस्तान से आगे निकलते हुए सबसे सफल टीम बन गया है। भारत के लिए जुगराज सिंह (9वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट), आकाशदीप सिंह (56वें मिनट) ने गोल दागा। मलेशिया के लिए अबू कमाल अजराई (14वें मिनट), रज़ी रहीम (18वें मिनट), अमीनुद्दीन मुहम्मद (28वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह 9 गोल के साथ इस टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोरर रहे। मलेशिया की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। भारत ने इससे पहले उसे ग्रुप स्टेज में भी हराया था। टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा किया। टीम इंडिया के एशियाई चैंपियनशिप जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को नकद इनाम देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को डेढ़ लाख रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। हॉकी इंडिया ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है।भारतीय हॉकी टीम द्वारा एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एशियाई चैंपियनशिप में शानदार जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि, ‘यह भारत की चौथी जीत है और यह हमारे खिलाड़ियों के अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।’ उन्होंने कहा, उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश के लोगों को गर्व से भर दिया है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ ही खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, हर ड्रिबल, हर गोल, हर पल हमारे देश की भावना को दर्शाता है और भारत को हमारे हॉकी के योद्धाओं पर गर्व है। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, मलेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा, हाफ टाइम तक 1-3 से पीछे होना और 4-3 से रिकॉर्ड चौथी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतना वास्तव में अवास्तविक है। चौथी बार एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी ठाकुर ने कहा, मैच में भारत अंतिम क्षण तक बढ़त पर बनाये रखा। उन्होंने कहा, भारतीय टीम जीत से रोमांचित है।

Previous Post

चीन सीमा को जोड़ने वाला चोरगाड नदी पर बना बैली ब्रिज टूटा, सेना और ITBP जवानों को रेकी में मुश्किल

Next Post

मवांणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व उनकी लीलाओं की कथा का हुआ वर्णन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

देवप्रयाग के आयुष बडोनी का IPL में ताबडतोड़ अर्धशतक, पोंटिंग और गांगुली को भी चौंका दिया
अन्य

देवप्रयाग के आयुष बडोनी का IPL में ताबडतोड़ अर्धशतक, पोंटिंग और गांगुली को भी चौंका दिया

April 15, 2024
प्रेस क्लब व हँस फाउंडेशन की ओर से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन..
उत्तराखंड

प्रेस क्लब व हँस फाउंडेशन की ओर से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन..

October 22, 2023
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत पहुँचे बाबा केदारनाथ के धाम, बद्री विशाल के भी किये दर्शन
उत्तराखंड

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत पहुँचे बाबा केदारनाथ के धाम, बद्री विशाल के भी किये दर्शन

October 3, 2023
देहरादून में अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे धवन व रिंकू सिंह, फ्री है एंट्री। पहुंचेंगे कई स्टार खिलाड़ी
खेल

देहरादून में अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे धवन व रिंकू सिंह, फ्री है एंट्री। पहुंचेंगे कई स्टार खिलाड़ी

July 20, 2023
Next Post
मवांणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व उनकी लीलाओं की कथा का हुआ वर्णन

मवांणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व उनकी लीलाओं की कथा का हुआ वर्णन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,750)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (794)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपये,हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील की खारिज

October 9, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page