पिथौरागढ़-आदि कैलाश यात्रा के लिए धारचूला पहुंचे कर्नाटक के एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। मृतक का शव फिलहाल शव गृह धारचूला में रखा गया है।जानकारी के अनुसार, रामदास(68) पुत्र कृष्णा प्रसाद उरई से यात्रा के लिए पहुंचे थे। मृतक के ग्रुप के अन्य साथी मुनस्यारी खालियाटॉप के लिए गए हुए थे। आदि कैलाश यात्रा मार्ग लखनपुर में भूस्खलन होने से बंद है।
जिसके चलते रामदास ने सड़क मार्ग खुलने तक नारायण आश्रम मंदिर दर्शन करने की इच्छा जताई थी। बुधवार शाम को वे नारायण आश्रम मंदिर दर्शन के लिए निकलते थे लेकिन इसी दौरान हिमखोला के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की जान ह्दयगति रुकने के कारण हुई है।