• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम यात्रा:एक महीने से कम बचा समय, जोर शोरों पर चल रही तैयारी

by पहाड़वासी
March 28, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह से भी कम का समय शेष रह गया है। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल, 2023 तक चाक-चौबंद करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में युद्ध स्तर व त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सकें।अवर अभियंता डीडीएमए सुरेन्द्र रावत ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य पूर्ण करते हुए आवाजाही हेतु मार्ग खोल दिया गया था किन्तु विगत दिनों से केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने व भारी बर्फवारी होने के कारण भैंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर के पास बड़े हिमखंड एवं ग्लेशियर आने से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया है तथा यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए श्रमिकों को लगाया गया है, किन्तु मौसम सायं के समय खराब होने तथा बर्फ होने के कारण श्रमिकों को कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है, फिर भी श्रमिक बर्फबारी में बर्फ हटाने का कार्य कर रहे है जिससे कि यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।डीडीएम द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त एवं रैलिंग टूटी हुई हैं उनका मरम्मत कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है तथा जल संस्थान द्वारा यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल स्टेंड पोस्ट, हैंडपम्प एवं पेयजल लाईनों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यात्रा मार्ग में शौचालय निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में मंदाकिनी नदी व यात्रा मार्ग में पर्यावरण मित्रों द्वारा साफ-सफाई व स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में स्थापित की जाने वाली एमआरपी केंद्रों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी यात्रा मार्ग में पैच वर्क, डामरीकरण एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का मरम्मत कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

Previous Post

G-20 समिट के लिए रामनगर तैयार, आज पहली बैठक में पहुंचेंगे 29 देशों के 56 डेलीगेट्स

Next Post

पेपर लीक मामले में सख्ती, संजीव चतुर्वेदी समेत पांच आरोपियों की 75.60 लाख की संपत्ति होगी जब्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
पेपर लीक मामले में सख्ती, संजीव चतुर्वेदी समेत पांच आरोपियों की 75.60 लाख की संपत्ति होगी जब्त

पेपर लीक मामले में सख्ती, संजीव चतुर्वेदी समेत पांच आरोपियों की 75.60 लाख की संपत्ति होगी जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page