• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

किरन धस्माना ने स्वयं के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का दिखाया रास्ता

by पहाड़वासी
March 20, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सरकारी मदद मिलने के बाद महिलाएं आर्थिक रुप से स्वावलंबी हो रही हैं

पौड़ी गढ़वाल/ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मेहनत और जुनून के बलबूते महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम होने लगी हैं। सरकारी मदद मिलने के बाद महिलाएं स्वयं तो आर्थिक रुप से स्वावलंबी हो रही हैं, साथ ही अन्य को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे ही विकास खंड एकेश्वर के सिमारखाल गांव की किरन धस्माना ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारी है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग दिखाया है। उनकी फल संस्करण यूनिट महिला सशक्तिकरण और उद्यमशीलता का एक सशक्त उदाहरण है, जो ग्रामीण समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

किरन धस्माना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित श्रौनक समूह से जुड़ी हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम गतिविधि के तहत फल संस्करण की यूनिट स्थापित करने के लिए चुना गया। इस यूनिट की कुल लागत 12 लाख 5 हजार रुपये थी। जिसमें उन्होंने 5 लाख 45 हजार रुपये बैंक ऋण के रूप में और 6 लाख 30 हजार रुपये लाभार्थी अंश के रूप में लगाए। ग्रामोत्थान परियोजना ने उन्हें 30 हजार रुपये का सहयोग भी प्रदान किया। इससे उन्होंने अपनी यूनिट की स्थापना की।

आज उनकी यूनिट में आंवला, माल्टा, नींबू, बुरांश सहित स्थानीय फल-फूलों का स्क्वैश तैयार किया जा रहा है। साथ ही वह लहसुन, तिमला, आम, आंवला, गीठी, कटहल, प्याज और बांस का अचार भी बना रही हैं। कृषि विभाग की परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उन्हें 3 क्विंटल बीज भी प्रदान किए गए हैं।

किरन अपने उत्पादों को सतपुली, कोटद्वार, पौड़ी और देहरादून जैसे बड़े बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही हैं। इस साल उनकी यूनिट ने तीन लाख रुपये का व्यवसाय किया। किरन ने दो महिलाएओं को स्थायी और एक महिला को अस्थायी रोजगार दिया है। इसके अलावा डिमांड को देखते हुए अन्य महिलाओं से भी काम कराया जाता है। किरन की मेहनत को देखते हुए कृषि विभाग ने उनको परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत आउटलेट सेंटर उपलब्ध कराया है।
ग्रामोत्थान परियोजना के जिला प्रबंधक कुलदीप बिष्ट बताते हैं कि किरन ने गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। किरन का यह प्रयास न केवल उनके परिवार के लिए आर्थिक स्थिरता लेकर आया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है। किरन की कहानी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और थोड़े से सहयोग से ग्रामीण महिलाएं भी बड़े सपने साकार कर सकती हैं। उनका यह प्रयास न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गया है।
गिरीश गुणवंत, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी ने बताया कि
हमारा प्रयास है कि गांव में ही ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो। जिस तरह से महिलाएं स्वरोजगार में रुचि दिखा रही हैं, वह भविष्य के लिए सुखद संदेश है। किरन की तरह अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार से आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सकती हैं।

Previous Post

सड़क में वाहन घुमाते समय पिता-पुत्र के लिये समय बना काल, जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में हुआ हादसा

Next Post

महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिपादन एवं प्रतितोष) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गोमुख ट्रैक पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक लापता, बर्फबारी और खराब मौसम के बीच 18 सदस्यीय टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

गोमुख ट्रैक पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक लापता, बर्फबारी और खराब मौसम के बीच 18 सदस्यीय टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

September 26, 2026
30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
उत्तराखंड

30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

September 26, 2026
12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड
उत्तराखंड

12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड

September 26, 2026
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत,श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विकास योजना स्वीकृत,कहा, धारी देवी रेलवे स्टेशन में बनेगा बहुउद्देशीय पार्किंग व आधुनिक पार्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (221)
  • उत्तराखंड (4,328)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (400)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

गोमुख ट्रैक पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक लापता, बर्फबारी और खराब मौसम के बीच 18 सदस्यीय टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

गोमुख ट्रैक पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक लापता, बर्फबारी और खराब मौसम के बीच 18 सदस्यीय टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

September 26, 2026
30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने धारी तहसील कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा, जमीन नापने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

September 26, 2026
12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड

12 वर्षीय सनाया ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी में जीता गोल्ड

September 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page