ब्यूरो -चंपावत के गंगोलीहाट से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक महिला समेंत पांच की मौत हो गई। तो वहीं अन्य पांच घायल बताए जा रहे है। दरअसल ये हादसा चंपावत इलाके के शेरा घाट के पास हुआ। आज यानी शुक्रवार को बारात लौट रही थी। तभी ये हादसा हुआ।बताते चलें कि बारात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटने के दौरान बराती जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। ये घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास हुई।पुलिस को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।दरअसल शादी संपन्न होने केबाद देर रात बाराती वापस लौट रहे थे। तभी शादी से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे अब तक मां बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।हादसे की वजहदेर रात ही घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट इलाज के लिए लाया गया। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि ये सड़क दुर्घटना जीप चालक के नशे में होने के कारण हुई है। शुक्रवार तड़के में शवों का भी रेस्क्यू किया जा चुका है।







