• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात, युवती की गर्दन पर हमला

by पहाड़वासी
February 2, 2026
in अपराध, उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -राजधानी देहरादून में सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवती के मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है. 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है.

देहरादून में 23 साल की युवती की निर्मम हत्या: देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी. बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया. इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है.

युवक ने चापड़ से गला रेता: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था. युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं. लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया. उसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार…

हत्या आरोपी का नाम आकाश कुमार है. इसकी उम्र 27 साल है. वो कोमल राम का बेटा है. इसका घर 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में है. -देहरादून पुलिस-

कई दिन से पीछा कर रहा था हत्या आरोपी: पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था. इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी. गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी.

हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी. गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए. उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा.

दो दिन पहले धमकी दी थी, पुलिस ने शिकायत के बावजूद नहीं की कार्रवाई: ये भी पता चला है कि गुंजन और हत्या आरोपी आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी. जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उसका साथ छोड़ते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी. इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था. इस दौरान दो दिन पहले उसने गुंजन को जानमाल की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस सुस्त रही. आखिरकार आरोपी आकाश ने गुंजन की जान ले ली.

देहरादून जिले में 5 दिन के अंदर एक महिला और दो युवतियों का मर्डर: देहरादून में 5 दिन के अंदर ये एक महिला और दो युवतियों समेत तीसरी हत्या हुई है. इसके पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी. हत्यारे ने छात्रा की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था. इसके बाद भारी पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया था. अभी तक आरोपी युवक लापता है.

31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला को मारी थी गोली: 31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. लोगों ने हमलावरों को भागते देखा था. पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. महिला पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर की रहने वाली थी. फिलहाल वो ऋषिकेश शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी

Previous Post

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

Next Post

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
उत्तराखंड

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

February 2, 2026
सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
Next Post
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,861)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (175)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (808)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

February 2, 2026
राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात, युवती की गर्दन पर हमला

राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात, युवती की गर्दन पर हमला

February 2, 2026
सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page