• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पुणे से उत्तराखंड के लिए मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, पहली बार में आएंगे 280 पर्यटक

by पहाड़वासी
April 23, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तराखंड के मानसखंड मंदिरों के लिए पुणे से मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सोमवार से शुरू हो गई है। इस ट्रेन में 280 यात्री मानसखंड यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रेन 24 अप्रैल को उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, इस ट्रेन में 280 यात्री टनकपुर रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत पारंपरिक भारतीय तरीके से आरती, टीका लगाकर पुष्प वर्षा से किया जाएगा। 11 दिन और 10 रात की यात्रा में यात्री नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, चैकोरी, पूर्णागिरी मंदिर, हाट कालिका मंदिर, सूर्य मंदिर कटारमल, कैंची धाम, चितई गोलू देवता, जागेश्वर धाम, शारदा घाट, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, नानकमत्ता गुरुद्वारा चंपावत आदि विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे।ट्रेन का सफर 3एसी है, जहां पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक कूपे में केवल चार बर्थ बुक की गई हैं। ट्रेन के बाहर उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक, स्थापत्य और आध्यात्मिक विरासत प्रदर्शित की गई है। पैंट्री कार कोच पर उत्तराखंडी व्यंजनों को दर्शाया गया है। दूसरे कोच पर राज्य के विभिन्न परिधान पहने हुए लोग हैं। डिब्बों पर विभिन्न मंदिरों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी दर्शाया गया है।
ट्रेन में एक वातानुकूलित पैंट्री कार है, जो यात्रा के दौरान पर्यटकों को उत्तराखंडी व्यंजन परोसेगी। टनकपुर में उतरने के बाद यात्रियों को कई गंतव्यों तक ले जाया जाएगा, जहां वे होटल, होम स्टे में रुकेंगे। पिछले दिनों पर्यटन विकास परिषद ने रेलवे के साथ इस संबंध में एमओयू साइन किया था, जिसके तहत रेलवे ने प्रति यात्री इस यात्रा के लिए 28 हजार 20 रुपये का पैकेज दिया है।
अगली यात्रा 22 मई से प्रस्तावित
पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, मानसखंड मंदिर माला की अगली यात्रा पुणे से ही 22 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्रा के इच्छुक लोग वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav पर बुकिंग करा सकते हैं।

Previous Post

ऋषिकेश 25 अप्रैल को पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 12 मई को खुलेंगे बद्री विशाल के कपाट

Next Post

मां काली के उपासक बरखागिरी की समाधि पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, महा प्रसाद ग्रहण करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त, कालीशीला में मां दुर्गा ने किया था शुम्भ, निशुम्भ और रक्तबीज दानव का वध

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
Next Post
मां काली के उपासक बरखागिरी की समाधि पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, महा प्रसाद ग्रहण करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त, कालीशीला में मां दुर्गा ने किया था शुम्भ, निशुम्भ और रक्तबीज दानव का वध

मां काली के उपासक बरखागिरी की समाधि पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, महा प्रसाद ग्रहण करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त, कालीशीला में मां दुर्गा ने किया था शुम्भ, निशुम्भ और रक्तबीज दानव का वध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,901)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page