• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड बोर्ड में मैरिट सूची स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

by पहाड़वासी
June 6, 2023
in रुद्रप्रयाग, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जनपद में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा-2023 में राज्य मैरिट सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूडा में आयोजित सम्मान समारोह में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, सीईओ एवं बीईओ जखोली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डायट के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना गाकर अतिथियों स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने गौरवशाली इतिहास बनाते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट परीक्षा में मेधावियों ने सभी का सर सम्मान से ऊंचा किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने देश व समाज के बेहतर निर्माण में अहम योगदान दिया है। कहा कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है इसमें सभी छात्र-छात्राओं की सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने अंदर आत्मानुशासन, आत्मनियंत्रण और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ-साथ दया, करुणा जैसे गुणों को भी लाएं।
मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद सिमल्टी ने कहा कि जनपद में परिषदीय परीक्षा में इण्टरमीडिएट स्तर में 6 एवं हाईस्कूल में 24 मेधावी छात्र-छात्राओं ने राज्य मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि हाईस्कूल परीक्षाफल में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडियट की परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रहा है। गढ़वाल मण्डल में हाईस्कूल व इण्टर में जनपद ने पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर खण्ड शिक्षाधिकारी यशवीर सिंह रावत, पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा गौरव चौधरी, डायट प्रवक्ता जीपी सती, इन्दुकांता भण्डारी, डायट के समस्त संकाय सदस्य, समग्र शिक्षा जिला समन्वयक प्रेरणा रतूडी, जिला अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय सुखदेव सिंह रावत, जिला मंत्री तीरथ सिंह नेगी, आशुतोष गौड, संगीता नेगी, अमित कण्डारी, सनोध दुमागा के साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अभिभावक, मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रूचिना पुरी ने किया।

Previous Post

जिलाधिकारी ने रात्रि में किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Next Post

पुलिस विभाग में भर्ती हुए नवागत पुलिस आरक्षी व महिला फायरमैन को दिये गये नियुक्ति पत्र

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
Next Post
पुलिस विभाग में भर्ती हुए नवागत पुलिस आरक्षी व महिला फायरमैन को दिये गये नियुक्ति पत्र

पुलिस विभाग में भर्ती हुए नवागत पुलिस आरक्षी व महिला फायरमैन को दिये गये नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,886)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (190)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (815)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page