• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

by पहाड़वासी
October 14, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

खबर सार: रुद्रप्रयाग जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई तकनीक (Micro Irrigation) के माध्यम से बिछना देवी, शेयरधारक एवं सदस्य, उदान सी.एल.एफ. मनसूना ने सफलता की नई मिसाल कायम की है।

सूक्ष्म सिंचाई एक आधुनिक जल प्रबंधन तकनीक है जो सीधे पौधों की जड़ों तक सीमित मात्रा में पानी पहुँचाती है। इसे जल-संरक्षण तकनीक माना जाता है और यह जलवायु-स्मार्ट कृषि (Climate Smart Agriculture) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वर्ष 2023 में, ग्रामोत्थान परियोजना के नियमों एवं मानदंडों के अनुसार, श्रीमती बिछना देवी को व्यक्तिगत उद्यम – सूक्ष्म सिंचाई गतिविधि के लिए चयनित किया गया। इस उद्यम की कुल लागत ₹50,500/- रही, जिसमें ₹25,250/- बैंक ऋण, ₹10,250/- उनका व्यक्तिगत अंशदान तथा ₹15,000/- REAP सहायता के रूप में प्राप्त हुए।

बिछना देवी ने इस उद्यम के तहत सब्जियों का उत्पादन प्रारंभ किया और वर्तमान में वह मनसूना एवं उखीमठ के क्षेत्रीय बाजारों में अपनी सब्जियां बेच रही हैं। इस गतिविधि से उन्हें वार्षिक ₹70,000/- से ₹80,000/- तथा मासिक ₹6,000/- से ₹7,000/- तक की आय प्राप्त हो रही है।

उनकी सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए आगे आ रही हैं। अब बिछना देवी अपने कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हेतु अचार, पापड़ निर्माण एवं आटा चक्की जैसे छोटे पैमाने के खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की योजना बना रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि “जनपद रुद्रप्रयाग के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सूक्ष्म सिंचाई जैसी आधुनिक कृषि तकनीकें न केवल जल संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।”

ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से जनपद की अनेक महिलाएं अब स्वरोजगार के पथ पर अग्रसर हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और सामाजिक विकास को नई दिशा मिल रही है।

Previous Post

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

Next Post

रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
अपराध

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

March 11, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

March 9, 2026
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार
अपराध

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

March 9, 2026
श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

March 8, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,892)
  • कुमाऊं (87)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (193)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (818)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

March 11, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

March 9, 2026
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

March 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page