• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मोहित डिमरी के साथ अन्य आंदोलनकारी जमानत पर रिहा

by पहाड़वासी
June 21, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

संघर्ष समिति के आंदोलन का असर, विधायक और एसएसपी पहुँचे पीड़ित परिवार के घर

संघर्ष समिति ने लिया प्रदेश व्यापी आंदोलन का निर्णय

देहरादून। मूल निवास, भू- कानून समन्वय संघर्ष समिति के प्रदर्शन के बाद सरकार हरकत में दिखाई दे रही है। आंदोलन उग्र होता देख मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक और एसएसपी को दिवंगत रवि बडोला के घर पर वार्ता के लिए भेजा और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार रवि बडोला के साथ न्याय करेगी। घटना के बाद पहली बार एसएसपी और विधायक के पहुँचने को संघर्ष समिति के आंदोलन के असर के रूप में देखा जा रहा है। संघर्ष समिति ने उत्तराखंड में बढ़ते गुंडे-बदमाशों के आतंक, मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। आंदोलन की रणनीति को लेकर समिति जल्द एक बैठक बुलाने जा रही है।

वहीं प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए मूल निवास, भू- कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के साथ अन्य 12 लोगों को कल देर रात साढ़े दस बजे सिटी मजिस्ट्रेट के यहां से जमानत पर रिहा किया गया।

जमानत पर रिहा होने के बाद मोहित डिमरी ने कहा कि पुलिस ने हमारे साथ बदसलूकी की। हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। कल सुबह दस बजे हमारी गिरफ्तारी हुई और हमें रात की दस बजे जमानत दी गई। हमारे ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि हमने पथराव किया, संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और गाली-गलौज की। हम सरकार की इस तरह की कार्रवाई से बिल्कुल डरने वाले नहीं हैं। आगे और ताकत से उत्तराखंड में बढ़ रहे गुंडे-बदमाशों के आतंक और मूल निवासियों के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई को लड़ेंगे।

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति लंबे समय से मूल निवास, भू कानून की लड़ाई को इसीलिए लड़ रही है। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के गुंडे बदमाश पनप रहे हैं और ये बदमाश यहां के मूल निवासियों को मौत के घाट उतार रहे हैं। उनकी जमीन कब्जा रहे हैं। अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। यही हाल रहा तो मूल निवासियों का वजूद ही खत्म हो जाएगा। जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा को लेकर एक बैठक होगी। जिसमें इन तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मोहित डिमरी के साथ जमानत पर रिहा होने वालों में समाजसेवी दीप्ति बिष्ट, संघर्ष समिति के सचिव प्रांजल नौडियाल, संघर्ष समिति के महानगर संयोजक अनिल डोभाल, उत्तराखंड क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, देवचंद उत्तराखंडी, संजीव भट्ट, संजना बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, यशवीर सिंह चौधरी, राहुल कोहली आदि शामिल थे।

Previous Post

11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम, योग स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है: जिलाधिकारी

Next Post

यहाँ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी यात्रियों की बस

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
यहाँ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी यात्रियों की बस

यहाँ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी यात्रियों की बस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page