• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार,कई जिलों में अलर्ट,टिहरी जनपद में कल स्कूलों में रहेगी छुट्टी

by पहाड़वासी
July 22, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड (देहरादून)- 22 जुलाई 2025

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

टिहरी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद⤵️

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए टिहरी जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार, 23 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

सड़कों पर मलबा, यातायात प्रभावित⤵️

भारी बारिश के चलते प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग और दस राज्य मार्गों समेत कुल 121 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई थीं। हालांकि राहत एवं बचाव दल की तत्परता से इनमें से 28 सड़कों को खोल दिया गया है। लेकिन अब भी 93 सड़कें बंद हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक,विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास मलबा आ गया है। इसके अलावा चमोली में 1,देहरादून में 2,पौड़ी में 3,टिहरी में 4 राज्य मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा असर⤵️

अब भी लगभग बंद पड़ी 93 सड़कों में विभिन्न जिलों की स्थिति इस प्रकार है..अल्मोड़ा 2 सड़कें,,बागेश्वर 7 सड़कें,,चमोली 14 सड़कें,,देहरादून 8 सड़कें,,नैनीताल 3 सड़कें,,पौड़ी 20 सड़कें,,पिथौरागढ़ 11 सड़कें,,रुद्रप्रयाग 7 सड़कें,,टिहरी 8 सड़कें,,उत्तरकाशी 13 सड़कें

प्रशासन सतर्क, राहत कार्य जारी⤵️

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार बंद सड़कों को खोलने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

Previous Post

07 पेटी शराब (24 बोतल व 240 पव्वे शराब) के साथ एक व्यक्ति को थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

08 विकासखंडों के लिये 643 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल
उत्तराखंड

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर
उत्तराखंड

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025
टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी
उत्तराखंड

टिहरी झील में इन दिनों रोमांच का सफर जारी, वॉटर स्पोर्ट्स में दमखम दिखा रहे 22 देशों के तीन सौ खिलाड़ी

November 30, 2025
Next Post
08 विकासखंडों के लिये 643 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

08 विकासखंडों के लिये 643 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,797)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (156)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (798)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

विधायक चौधरी ने जाना भालू के हमले में घायल का हाल

December 3, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page