• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्यूंपुरी गांव में घर-घर जाकर मां चंडिका ने पूछी भक्तों की कुशलक्षेम,ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने की देवी से सुख-समृद्धि की कामना

by पहाड़वासी
May 28, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

तीन दिवसीय प्रवास में ग्रामीणों ने लगाया देवी को अर्ध्य

एरवाल नृत्य के साथ हुआ देवी का रात्रि पूजन

सुबह मां भगवती का आह्वान करते हुए विशेष पूजा अर्चना एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ उतारी गई आरती

रुद्रप्रयाग-तल्लानागपुर पट्टी के नौजूला की आराध्य मां भगवती चंडिका नारी देवी चारों दिशाओं की देवरा यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों पुन: घर देवरा में भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। साथ ही ग्रामीणों व ध्या​णियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रही है। घर देवरा यात्रा में स्यूंपुरी गांव पहुंचंने पर ग्राम प्रधान श्रीमती बीना बर्त्वाल सहित ग्रामीणों ने मां भगवती का स्वागत किया।

यहां, तीन दिवसीय घर देवरा यात्रा पर पहुंचने पर ग्राम प्रधान स्यूपुरी बीना बर्त्वाल ने अपने घर में समस्त ग्रामीणों की कुशलता व मंगल कामना के लिए मां भगवती को भेंट अर्पित की। साथ ही देवी भक्तों के ​लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की। गांव में तीन दिवसीय प्रवास के प्रथम दिवस ग्रामीणों ने मां चंडिका को सामूहिक अर्ध्य लगाया। इस मौके पर बासी, ढोल एवं दमाऊं की थाप पर देवी के एरवाल ने ब्रह्मपुंज को लेकर अलग-अलग नृत्य किया। विशेष पूजा-अर्चना के साथ अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के उपरांत मां भगवती चंडिका नारी देवी की महाविद्या पाठ किया गया और देवी को खीर का भोग लगाया गया। मां भगवती को सांयकालीन आरती के बाद रात्रि विश्राम के लिए विराजमान किया गया।

अगली सुबह मां भगवती का आह्वान करते हुए विशेष पूजा-अर्चना एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी ।

मां भगवती ग्राम सभा स्यूंपुरी में तीन दिवसीय घर देवरा यात्रा के तहत घर-घर भ्रमण कर अपने भक्तों और ध्या​णियों को सुख-समृद्धि एवं वैभव का अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ध्या​णियों ने मां भगवती को भेंट अर्पित कर अपने घर, परिवार की कुशलता की कामना भी की। इस दौरान कई ध्या​णियां भावुक भी हो गईं। तीन दिवसीय घर देवरा यात्रा के दूसरे दिन मां भगवती ने गांव के मुल्या खोला और तीसरे दिन मुल्या बृजवाणा में रात्रि प्रवास किया। इसके उपरांत उपरांत मां भगवती ने सतेरा गांव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान स्यूंपुरी गांव के ग्रामीण अपनी आराध्य को विदा करने गांव की सीमा तक पहुंचे। इस मौके पर गांव की कई बुजुर्ग महिलाएं नजरों से ओझल होने तक अपनी आराध्य को निहारते रहे।

बता दें कि 17 मई से 3 जून तक मां चंडिका देवी घर देवरा यात्रा के नौजूला के गांवों का भ्रमण करेगी। इसके उपरांत 4 जून को मां भगवती चंडिका अपने मायके दरम्वाड़ी गांव पहुंचेगी। जहां पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ देवी के मैती अपनी आराध्य को भेंट अर्पित करेंगे। 5 जून को मायके गांव से मां चंडिका नारी देवी अपने मंदिर में पहुंचेगी। 6 जून देवी मलगाणा जायेगी। जिसमें गायत्री श​क्तियों के साथ देवी की रात्रि पूजा की जाएगी। जबकि 7 से 15 जून तक मां चंडिका नारी देवी की बन्याथ होगी। इस दौरान 7 को कुंड गज, जल कलश यात्रा, पंचांग पूजा के साथ महायज्ञ शुरू होगा। इस अनुष्ठान के तहत 8 से 13 जून तक प्रतिदिन गणेश पूजा, पंचांग पूजा, हवन यज्ञ होगा। 14 जून को भव्य जलकलश यात्रा होगी और 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ पूर्ण होगा। साथ ही मां चंडिका नारी देवी की सात माह की देवरा यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। इसके उपरांत वि​धि-विधान के साथ मां चंडिका नारी देवी अपने मूल मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान बीना देवी बर्त्वाल, नौजूला मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत, प्रद्युमन सिंह बर्त्वाल, पंडित राजेंद्र प्रसाद सेमवाल ,सतेंद्र, बर्त्वाल, नरेंद्र बर्त्वाल, कुलदीप बर्त्वाल, बलवंत बर्त्वाल, सत्येंद्र पाल सिंह बर्त्वाल, जयकृत सिंह बिष्ट, प्रकाश वीर नेगी, सुरेंद्र बर्त्वाल, राजेंद्र बर्त्वाल, नरेंद्र बर्त्वाल, दलवीर बर्त्वाल, महेंद्र बर्त्वाल, विजयपाल सिंह बर्त्वाल, धीरज बर्त्वाल, विनोद बर्त्वाल,पंडित राकेश चंद सेमवाल,रघुबीर दत्त सेमवाल, पुजारी सुरेन्द्र प्रसाद मलवाल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Previous Post

जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मुकदमा दर्ज

Next Post

श्रद्धालुओं के साथ हिमालयी फूलों से गुलजार हुई रुद्रनाथ घाटी,प्रतिदिन 300 से अधिक तीर्थयात्री कर रहे भगवान रुद्रनाथ के दर्शन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
बाबा रुद्रनाथ की यात्रा पर स्थानीय ग्रामीणों ने जताया विरोध

श्रद्धालुओं के साथ हिमालयी फूलों से गुलजार हुई रुद्रनाथ घाटी,प्रतिदिन 300 से अधिक तीर्थयात्री कर रहे भगवान रुद्रनाथ के दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page