• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का हुआ शुभारंभ

by पहाड़वासी
October 16, 2022
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत उपस्थित थे।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में इसका शुभारम्भ किया गया है। बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखण्ड ने ही इसकी सबसे पहले शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड विद्वानों की भूमि है। इस देवभूमि से नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अभी अनेक विचार आयेंगे। अब प्रयास करने होंगे कि आने वाले समय में शत प्रतिशत बच्चे बाल वाटिकाओं में प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि किसी भी देश एवं समाज का विकास बेहतर शिक्षा से ही हो सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 मानवीय जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। शिक्षा के साथ ही बच्चों के कौशल विकास, उनके व्यक्तित्व के विकास, भाषाई विकास एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षा व्यक्ति की आत्मनिर्भरता से जुड़ी हुई है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को 03 साल से फार्मल एजुकेशन से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत बाल वाटिका शुरू की गई है, बाल वाटिका में 03 साल सीखने के बाद बच्चा पहली कक्षा में प्रवेश करेगा, तब उसकी उम्र 06 साल होगी। बच्चों को नवजात से उनकी 21-22 साल की उम्र तक बेहतर एवं गुणात्मक शिक्षा के लिए उत्तराखण्ड में 40 लाख बच्चों का टारगेट लेकर आगे बढ़ना होगा। स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा,मेडिकल, पेरामेडिकल एवं अन्य को मिलाकर 35 लाख की व्यवस्था उत्तराखण्ड के पास पहले से ही है। उन्होंने कहा कि देश डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ा है। उच्च शिक्षा की दिशा में उत्तराखण्ड में जो नीति बन रही है, वह इस दिशा में बहुत बड़ा कदम है। प्रदेश के नौजवानों को विश्व की आवश्यकता के लिए तैयार कराना, यह उत्तराखण्ड के पास ताकत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किए जाने के की दिशा में, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रभावी एवं चरणबद्ध रूप से सकारात्मक कदम बढ़ाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तैयार की गई नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के नवीन, आधुनिक, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के नए आयाम खोलने वाली नीति है। इसे देश के ख्यातिलब्ध शिक्षाविदों द्वारा तैयार किया गया है और ये नए भारत की, नई उम्मीदों नई आवश्यकताओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है। यदि हम एक समृद्ध भविष्य चाहते हैं तो हमने अपने वर्तमान को सशक्त बनाना होगा, ठीक इसी प्रकार से यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को और भी अधिक प्रतिभाशाली बनाना चाहते हैं तो हमें उसके बचपन और उसकी शिक्षा पर आज से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने सम्पूर्ण विश्व को ज्ञान देने का कार्य किया है। हमारे नालंदा और तक्षशिला जैसे अद्वितीय शिक्षा मंदिर पूरी दुनिया में कहीं नहीं थे और यहां से ज्ञान अर्जित करने वालों ने संपूर्ण मानवजाति को एक नई राह दिखाई। हमारे देश में मेधा की कभी कोई कमी नहीं रही और एक से एक विद्वानों और शिक्षाविदों ने भारत की बौद्धिक संपदा को विस्तार दिया। लेकिन कालांतर में आए विदेशी आक्रांताओं और शासकों ने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर ही सबसे अधिक चोट की और इसको तहस-नहस कर दिया। उस दौर में व्यवस्थाएं ऐसी बना दी गईं जिसके बाद से पढ़ाई का अर्थ और लक्ष्य केवल और केवल नौकरी पाने तक सीमित हो कर रह गया। उन्होंने कहा कि 2025 में राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई जायेगी। तब तक हम बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर क्या कर सकते हैं, जो देश के लिए आदर्श बने इस दिशा में सभी विभागों को तेजी से कार्य करने होंगे।

Previous Post

कार दुर्घटना में दो की मौके पर मौत

Next Post

जिन व्यापारियों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नहीं किए, उनकी दुकानों से सामान न खरीदे जनता: मोहित डिमरी,उत्तराखंड की अस्मितता के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे
अपराध

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

May 6, 2026
उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे
उत्तराखंड

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

May 6, 2026
नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन
उत्तराखंड

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026
Next Post
जिन व्यापारियों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नहीं किए, उनकी दुकानों से सामान न खरीदे जनता: मोहित डिमरी,उत्तराखंड की अस्मितता के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

जिन व्यापारियों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नहीं किए, उनकी दुकानों से सामान न खरीदे जनता: मोहित डिमरी,उत्तराखंड की अस्मितता के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,985)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (253)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (838)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

May 6, 2026
उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

उत्तराखंड: 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर कराया उसका मेडिकल । बीमार पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो, रेप व अन्य जघन्य अपराधों में किया मामला दर्ज। महिला एसआई प्रियंका को सौंपी जांच। घटना से पूरे क्षेत्र में फेली सनसनी।

May 6, 2026
STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

STF का बड़ा शिकंजा,डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ तस्कर दबोचे

May 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page