• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

फिश एंगलिंग फेस्टिवल के माध्यम से नयार नदी घाटी व व्यास घाटी को विश्व मानचित्र पर मिलेगी पहचान-डीएम

by पहाड़वासी
October 9, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

फेस्टिवल के माध्यम से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय स्तर पर खुलेंगे रोजगार के अवसर

तीन दिवसीय फिश एंगलिंग फेस्टिवल के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार

प्रस्तावित तिथि के अनुसार 23 से 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा फिश एंगलिंग फेस्टिवल

नयार नदी घाटी के अन्तर्गत व्यास घाट पर होगा फिश एंगलिंग फेस्टिवल

फेस्टिवल के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर समितियां हुई गठित

पौड़ी गढ़वाल –

नयार नदी घाटी व इसके मुख्य पडाव व्यास घाटी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने, विश्व पर्यटन को आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर की भावनाओं को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से आगामी 23 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय फिश एंगलिंग फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गठित समितियों को दायित्व सौंपते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

तीन दिवसीय फिश एंगलिंग फेस्टिवल में शामिल की जाने वाली मुख्यतया गतिविधियों एंगिलिंग राफ्टिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा आरती, हॉट एयर बलून सहित स्थानीय उत्पादों के आउटलेट जैसी लगभग एक दर्जन गतिविधियों को शामिल किये जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नयार नदी घाटी व इसके मुख्य पड़ाव व्यासघाट क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है। पर्यटन की इन सम्भावनाओं को भुनाने के लिए इस प्रकार के फेस्टिवल के माध्यम से नयार नदी घाटी क्षेत्र को विश्व पटल पर न केवल पहचान मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बल मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के नये अवसर पैदा होगें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फेस्टिवल के आयोजन को लेकर प्रस्तावित तिथि को ध्यान में रखते हुए समितियां सभी तैयारियों को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि फेस्टिवल में देवप्रयाग से व्यास घाट तक की गंगा पथ यात्रा को ट्रेकिंग इवेंट में शामिल किया जा रहा है इसके साथ ही ट्रेकिंग के लिए अन्य विकल्पों पर भी अमल करने को कहा है। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय सहित साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। फेस्टिवल को आकर्षक बनाने के लिए एंगिलिंग के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों के आउटलेट व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

बैठक मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, जिला मत्स्य प्रभारी अभिषेक मिश्रा, जिला विकास एवं पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, ईई लोनिवि दिनेश चन्द्र बिजल्वाण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, खण्ड विकास अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनन्द सहित विभिन्न प्रदेशों से फिश एंगलर वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

Previous Post

नीलकंठ ट्रैक पर विदेशी पर्यटक का सुरक्षित बचाव: बद्रीनाथ पुलिस और एसडीआरएफ की सराहनीय भूमिका

Next Post

उत्तराखंड राज्यपाल ने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में टेका मत्था

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण
उत्तराखंड

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026
Next Post
उत्तराखंड राज्यपाल ने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में टेका मत्था

उत्तराखंड राज्यपाल ने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,923)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (206)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page