• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

विज्ञान कौथिग के जरिये बच्चों को सिखाया गया वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने क़ा उद्देश्य

by पहाड़वासी
May 26, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रतूडा में बच्चों के विज्ञान के प्रति समझ बढ़ाने के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान कौथिग का आयोजन विद्यालय के विज्ञान विषय के अध्यापक रणवीर सिंधवाल द्वारा जिला विज्ञान समन्वयक डॉ V. K. यादव जी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी/ प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूडा, रुद्रप्रयाग विनोद प्रसाद सिमल्टी तथा उप शिक्षा अधिकारी नंदा चंद्रा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत, बैज अलंकरण तथा पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूडा, रुद्रप्रयाग की प्रवक्ता भुवनेश्वरी चंदानी द्वारा बताया गया कि विद्यालय स्तर पर इस कौथिग के संयोजक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रेमलता नेगी तथा विज्ञान अध्यापक श्री रणवीर सिंधवाल जी के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा विज्ञान के आधारभूत ज्ञान तथा बेकार पड़ी वस्तुओं से विज्ञान के मॉडल तैयार किए गए जिनमें बच्चों द्वारा चुंबकीय ट्रेन, मानव नेत्र की कार्यप्रणाली, मानव कंकाल तंत्र, विद्युत जनित्र, नेत्र की संरचना, स्पेक्ट्रोस्कोप, पेरीस्कोप, सूर्य चंद्रमा तथा राशियां, सौरमंडल, चुंबकीय बल रेखाएं, फेफड़ों की कार्यप्रणाली , विद्युत चुंबक, अनंत पथ, आदि के कुल 34 मॉडल बनाए गए। जिनका अवलोकन मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री विनोद प्रसाद सिमल्टी जी तथा उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड अगस्तमुनि श्रीमती नंदा चंद्रा जी द्वारा किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूडा,रुद्रप्रयाग के समस्त फैकल्टी तथा डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी छात्राओं के प्रयासों को खूब सराहा, प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं से मॉडल की कार्यविधि तथा उनके बारे में कुछ सवाल भी पूछे गए । अवलोकन के पश्चात मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को विज्ञान के वास्तविक ज्ञान से जोड़ते हैं साथ ही छात्रों में सीखने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। इस कार्यक्रम में छात्राओं की भागीदारी देखते हुए उप शिक्षा अधिकारी श्रीमती नंदा चंद्र जी ने बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर भी बात की उन्होंने कहा कि आज के समय में बालिकाएं बालकों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है बालिकाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं । जिला विज्ञान समन्वयक डॉ V. K. यादव जी ने कहा कि बच्चों को हर कार्य के पीछे क्यों का जवाब ढूंढना चाहिए बच्चों को जिज्ञासा होनी चाहिए ऐसा क्यों हो रहा है जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच का विकास होगा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक श्रीमती उर्मिला शर्मा जी तथा श्री सुरेंद्र मौर्य जी का भी पूरा सहयोग रहा उन्होंने छात्राओं का हर समय मार्गदर्शन किया इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता श्री श्रीमती राखी बिष्ट जी, श्री आनंद सिंह जगवाण जी, श्री चमोली जी, श्री चौकियाल जी, श्री विजय सिंह चौधरी जी, डॉ गुरु प्रसाद सती जी, श्री मंविरेंद्र बर्त्वाल जी,प्रा. वि. तिलणी से स. अ. महेंद्र कुमार थपलियाल जी, स्वयंसेवक अंकित बुटोला के साथ समस्त D. El. Ed. प्रशिक्षु तथा समस्त अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
इन मॉडलों को बनाने में निम्नलिखित छात्राओं का विशेष योगदान रहा:–
1-बल रेखाएं- सुहानी बिष्ट (कक्षा-8)
2-प्रकाश का परावर्तन -कार्तिका(कक्षा-6)
3-समांतर परिपथ -राधिका(कक्षा-8)
4-श्रेणी क्रम परिपथ-अंशिका(कक्षा-8)
5-फेफड़े के मॉडल-दिव्या, चांदनी(कक्षा-8)
6-चुंबकीय जनरेटर-अंशिका(कक्षा-6)
7- क्रिया प्रतिक्रिया- पायल(कक्षा-7) आरुषि(कक्षा-6)
8-चंद्रमा की कलाएं- स्नेहा(कक्षा-8)
9-सूर्य, पृथ्वी, चंद्रमा -राधिका (कक्षा-7)
10-सौरमंडल के ग्रह -मानवी(कक्षा-6) स्मिता(कक्षा-6)
11-सतरंगी चकरी -श्रेया(कक्षा-8)
12-प्रकाश का परावर्तन- खुशी(कक्षा-7) दिव्यांशी (कक्षा-8)
13-आइस कूलर -सौम्या(कक्षा-8) ,दिव्या रावत (कक्षा-8)
14-स्पेक्ट्रोस्कोप -सौम्या(कक्षा-8) दिव्या रावत (कक्षा-8)
15-आंख की कार्यप्रणाली- सुहानी कुंवर(कक्षा-8)
16-अनंत पथ -अनामिका(कक्षा-7) नव्या(कक्षा-8)
17-खून का रिश्ता- अंकिता(कक्षा-8) नव्या (कक्षा-8)
18-फेफड़ों की संरचना -अंकिता(कक्षा-8) दिया(कक्षा-6)
19-पेरिस्कोप -अंकिता(कक्षा-8)
20-आंख का मॉडल -चांदनी(कक्षा-8), रिया(कक्षा-6)
21-कान की कार्यप्रणाली- अदिति(कक्षा-6) आकृति(कक्षा-7)
22-कागज की आंख- चांदनी(कक्षा-8)
23-हृदय का मॉडल – जयशिखा(कक्षा-7)
24-चुंबकीय ट्रेन -जयशिखा(कक्षा-7)
25-पंछी पिंजरे में- पायल (कक्षा-6)
26-विद्युत चुंबक- सृष्टि (कक्षा-7)
27-हथेली में छेद -अनामिका(कक्षा-7) किंजल (कक्षा-7)
28-टरबाइन -ईशा (कक्षा-7)
29-चुंबक का डांस- ईशा(कक्षा-7)
30-जेसीबी का मॉडल- गीता(कक्षा-7)
31-मिक्सी का मॉडल -गीता(कक्षा-7)
32- जड़त्व का नियम -सुहानी बिष्ट (कक्षा-8)
33-नल का मॉडल -सुहानी बिष्ट(कक्षा-8)
34- प्रकाश का पथ -सौम्या(कक्षा-8)

Previous Post

बेहतर यात्रा व्यवस्था बनाने को लेकर सीतापुर,सोनप्रयाग व गौरीकुंड के व्यपारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।यात्रा को बनाया जाएगा सुगम ओर बेहतर:जिलाधिकारी

Next Post

केदारनाथ yatra: सुमेरु पर्वत के पास छह फीट बर्फ में फंसा वृंदावन का युवक, SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

March 28, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

March 26, 2026
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026
Next Post
केदारनाथ yatra: सुमेरु पर्वत के पास छह फीट बर्फ में फंसा वृंदावन का युवक, SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू

केदारनाथ yatra: सुमेरु पर्वत के पास छह फीट बर्फ में फंसा वृंदावन का युवक, SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,922)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (205)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page