• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पानी की समस्या को लेकर दो नवंबर को सुमाड़ी में चक्काजाम,सुमाड़ी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने भगत चौहान

by पहाड़वासी
October 30, 2022
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग(तिलवाड़ा)- सुमाड़ी में पानी की गम्भीर समस्या को लेकर एक अहम बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी दो नवंबर को तिलवाड़ा-घनसाली मोटरमार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर सुमाड़ी विकास संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से सामाजिक कार्यकर्ता भगत चौहान को अध्यक्ष नामित किया गया। महासचिव की जिम्मेदारी बहादुर रावत को सौंपी गई।

जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सुमाड़ी भरदार के लिए लिफ्ट पंप योजना का निर्माण किया जाए। इसके साथ ही सुमाड़ी-भणगा पेयजल योजना का विस्तार करते हुए हेड पर फिल्ट्रेशन और इंटेक चेंबर का निर्माण किया जाए। पुरानी पेयजल योजना का एलाइनमेंट बदलकर इसे जमीन में दबाया जाए ताकि भूस्खलन से योजना क्षतिग्रस्त न हो। यह भी सुझाव दिया कि कलक्ट्रेट पेयजल योजना की तर्ज पर पांजणा गाढ़ से सुमाड़ी के लिए अलग से पेयजल योजना का निर्माण किया जाए या सुमाड़ी को कलक्ट्रेट की लाइन से जोड़ा जाए।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट ने कहा कि सुमाड़ी में पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो महिलायें और स्थानीय जनता सड़कों पर उतर आयेंगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से सुमाड़ी में पानी की समस्या बनी हुई है। जिसके निराकरण के लिए आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। सुमाड़ी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष भगत चौहान ने कहा कि 2 नवंबर को सुमाड़ी में चक्काजाम किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे। अब जनता पानी के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। सुमाड़ी की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

इस मौके पर संघर्ष समिति के संरक्षक मण्डल का भी गठन किया गया। जिसमें प्रधान सुमाड़ी उम्मेद रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी, जिला पंचायत सदस्य ज्योति देवी, जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट एवं आशा डिमरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत नरेंद्र कंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान गणेशी देवी आदि की शामिल किया गया।इस मौके पर देवेश्वरी देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, उषा देवी, कलावती देवी, सती देवी, कमला देवी, विमला देवी, अबला देवी, सुनीता देवी, सुमति देवी, मंजू देवी, पार्वती देवी, अरुणा बंगारी, बीना भट्ट, सोनी देवी, सरिता नौटियाल, आशा नौटियाल, बीना सकलानी, रश्मि देवी, संतोषी देवी, सुमन लता, सोनिका सिरवान, सुनीता देवी, कुलभूषण गौड़, भीम सिंह रावत, कांति प्रसाद भट्ट, भगवती प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी चंद रमोला, पूर्णानंद भट्ट, शूरवीर चौहान, महावीर रावत, पंकज रौतेला, नरेश भट्ट, मुकेश बिष्ट, विक्रम सिंह, विनोद सिंह, कमल सिंह रावत, कुलदीप चंद, एएल शाह सहित कई लोग मौजूद थे।

Previous Post

मतदान जागरूकता के लिए दुर्गाधार-चोपता में कार्यशाला हुई आयोजित

Next Post

अंकिता भंडारी: जेल में बंद पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
Next Post
अंकिता भंडारी: जेल में बंद पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट

अंकिता भंडारी: जेल में बंद पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page