• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

78वें स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रप्रयाग डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें एवं बधाई

by पहाड़वासी
August 15, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

78वें स्वतंत्रा दिवस की प्रदेश एवं जनपद वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी राज्य एवं जनपद की उन्नति एवं प्रगति के लिए आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें

जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

     आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद एवं प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गौरव का दिन है कि भारत को आजाद हुए 77 साल पूर्ण हुए हैं तथा आजादी महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगों ने राष्ट्रीय पर्व में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
     जिलाधिकारी ने आजादी के 77 वर्ष पूर्ण होने पर उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग एवं बलिदान से ही आज हम आजादी का 78वां वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोगों को संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं जनपद के प्रगति एवं उन्नति के लिए कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें तथा जो भी विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं में धरातल पर कार्य करते हुए विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यही आजादी के आंदोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सैनानियों के रणबांकुरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
   उन्होंने कहा कि कई अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा मिलेगी जिससे कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही विकास परक योजनाओं को बल मिलेगा तथा इसका लाभ आम जनमानस को अवश्य उपलब्ध होगा।
   स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत का गायन किया गया जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय डीएस रौतेला, वैयक्तिक अधिकारी ओमप्रकाश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
   स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजादी के 78वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तथा आजादी में जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है तथा उनके द्वारा जो एक विकसित एवं स्वर्णिम भारत के लिए जो सपना देखा है उन सपनों को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं निष्ठा से करना होगा, यही उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यालध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनपद वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराया गया।

Previous Post

केदारनाथ राजमार्ग कुंड में बेली ब्रिज का कार्य प्रगति पर

Next Post

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबे में दबे हुए 03 शव SDRF ने किये बरामद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबे में दबे हुए 03 शव SDRF ने किये बरामद

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबे में दबे हुए 03 शव SDRF ने किये बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page