• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला मेवाती गैंग का किया भंडाफोड़,गैंग की 4 महिलाओं व 1 पुरुष को चोरी की गयी सोने की 6 चेनों के साथ किया गिरफ्तार

by पहाड़वासी
June 18, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल–

विगत 5 जून को दिनेश डालमिया,निवासी-गीताभवन-न0-3, स्वर्गाश्रम द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना दिया गया था,जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि हम गीता भवन नंबर-3 के घाट पर महाराज राजेंद्र दास के प्रवचन सुनने आये थे, वहां पर काफी संख्या में सत्संगी लोग उपस्थित थे, वहां पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 10 महिला श्रद्धालुओं की धारण की ग़ई सोने की चेनों को गले से शातिराना ढ़ग से चोरी कर दिया है।

इस सम्बन्ध में थाना लक्ष्मणझूला पर पुलिस द्वारा मु.अ.सं 40/25, धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार की निगरानी में व थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के आस-पास लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए व सर्विलांस व विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाने पर सोने की चेन लूटने वाले मेवाती गैंग के पांच महिला सक्रिय अभियुक्तों सुषमा सिंह, प्रीति, रीना, रश्मि, व वकीला सिंह को भीमगोड़ा बैराज से आगे चंडी देवी मार्ग के पास से चोरी की गई 06 सोने की चेनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना से सम्बन्धित एक अन्य फरार अभियुक्त की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतू लगातार प्रयास किये जा रहे है।

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त⤵️

  1. सुषमा सिंह (उम्र-41 वर्ष) पत्नी स्व0 सचिन चौहान, निवासी- फतेपुर चंदेला, मकान नंबर-124, निकट मितला धाम मंदिर के पास थाना- NIT फरीदाबाद हरियाणा।
  2. प्रीति (उम्र-22 वर्ष) पत्नी मनीष, निवासी- फतेपुर चंदेला, मकान नंबर-124, निकट मितला धाम मंदिर के पास थाना- NIT फरीदाबाद हरियाणा।
  3. रीना (उम्र-27 वर्ष) पत्नी सूरजपाल, निवासी-नंगला, बल्लभगढ़-पोस्ट-थाना नगला, बल्लभगढ़, जिला-फरीदाबाद हरियाणा।
  4. रश्मि (उम्र-20 वर्ष) पुत्री स्व0 पप्पू चौहान, निवासी-नंगला बल्लभगढ़, पोस्ट-थाना नगला, बल्लभगढ़, जिला-फरीदाबाद हरियाणा।
  5. वकीला सिंह (उम्र-28 वर्ष) पुत्र लाल सिंह, निवासी- घुस्तमा, पोस्ट-थाना बड़ागांव, दिमनी, जिला- मुरैना, मध्य प्रदेश।

फरार अभियुक्त का नाम पता⤵️

मनीष (उम्र-29 वर्ष) पुत्र स्व0 पदम सिंह, निवासी- मकान नंबर-1304 सुहाना रोड, वार्ड- 6 निकट सिंडिकेट बैंक, अमन हार्डवेयर धारूहेड़ा, जिला -रेवाड़ी हरियाणा।

पुलिस द्वारा बरामद माल⤵️

  1. 06 सोने चेन अनुमानित कीमत 7.50 लाख

अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने का तरीका⤵️

पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियुक्तों से पूछताछ करने पर मालूम हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्त मेले, त्यौहार व धार्मिक आयोजनों कथा आदि पर भीड़-भाड़ में श्रद्धालुओं का भेष बनाकर बुजुर्ग महिलाओं और श्रद्धालुओं को टारगेट करते हैं जहां पर अभियुक्त गणों द्वारा उस स्थान की पहले से ही रेकी की जाती है उसको पश्चात ही घटना को अंजाम देते हैं साथ ही अभियुक्तों ने यह भी चौंकाने वाला खुलासा किया है कि घटना को अंजाम देने पर यदि सफलता मिलती है तो उस दिन धारण किए हुए कपड़ों को ही शुभ मानते हुए दूसरी बार भी वही कपडे धारण कर घटना को अंजाम देते हैं अभियुक्त गण शातिर और मेवाती गैंग है,जो की पहले भी खाटू श्याम मंदिर राजस्थान और वृंदावन उत्तर प्रदेश तथा हरिद्वार और बनारस UP में भी चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं अभियुक्तों पर पूर्व में भी अलग-अलग प्रदेशों में अभियोग पंजीकृत हैं। जिस संबंध में पुलिस के द्वारा SCRB और एनसीआरबी के माध्यम से भी आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि साथ ही अभियुक्तों के द्वारा संगठित ढंग से अपराध को किया गया है तो ऐसे में BNS के प्राविधानों के तहत संगठित अपराध की धाराओं में भी अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

उत्तराखंड में रोजगार के लिए मारामारी,बीटेक-बीएड-पीएचडी डिग्री धारक बनीं आंगनबाड़ी सहायिका

Next Post

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार
उत्तराखंड

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज
अपराध

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
Next Post
दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,887)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (191)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (816)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (212)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page