• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग पुलिस ने साढ़े तीन लाख मूल्य के 28 मोबाइलों की बरामदगी कर स्वामियों को किए सुपुर्द

by पहाड़वासी
January 7, 2023
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-जनपद पुलिस ने जनपदवासियों के मोबाइल फोन किसी कारणवश गुम हो जाने की रिपोर्ट उनके द्वारा अपने नजदीकी थाना चौकियों में दी गयी थी। उनकी रिपोर्ट की सूचना पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के साइबर सैल शाखा में पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के निकट पर्यवेक्षण में साइबर सैल में नियुक्त कार्मिकों द्वारा इन मोबाइल फोन के विवरण के आधार पर सर्विलांस पर लगाया गया। लाभप्रद सूचना को सम्बन्धित पुलिस थानों से साझा किया गया। सम्बन्धित थाना/चौकी जहां पर शिकायतकर्ता द्वारा अपने फोन की मिसिंग लिखवाई गयी थी, की पुलिस द्वारा इन फोनों की ढूंढखोज की गयी। मोबाइल फोन की बरामदगी होने पर इन सभी मोबाइल फोनों को जनपद के साइबर सैल में एकत्र किया गया। आज इन मोबाइल फोन से सम्बन्धित व्यक्तियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर आवश्यक सत्यापन इत्यादि करने के उपरान्त फोन पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत द्वारा इनकी सुपुर्दगी में दिये गये हैं।अपने मोबाइल फोन को फिर से प्राप्त कर प्रसन्न दिखे।

जनपद पुलिस द्वारा प्रमेन्द्र सिंह, योगेश, शुभम जमलोकी, देवेन्द्र कुमार, राम आसरे, राम सिंह, सुखदेव सिंह, रविन्द्र, बलवीर सिंह, विजयपाल सिंह, बलवीर सिंह, रौनक, सुनील कुमार, महेश, गुमान सिंह, गौरव, विक्रम कुमार, सुरेन्द्र, दिनेश कुमार, सुरेन्द्र, श्रेयस, नीरज, अनिल, जगदम्बा प्रसाद, ममता, नरेश सिंह, टिंकू, महिपाल सिंह के फोन बरामद किये गये हैं। सभी ने अपने गुम फोन फिर से पाकर जनपद पुलिस की प्रशंसा की साथ ही कहा सदैव पुलिस जनपद में अच्छा कार्य कर रही है।इन 28 व्यक्तियों में से 11 लोग आज अपने फोन लेने कार्यालय में उपस्थित हुए, 10 लोग किन्हीं कारणों से आज नहीं आ पाये 07 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कि अन्य राज्यों के निवासी हैं, जिनके फोन गत वर्ष के यात्रा काल में इनके यहां आने के दौरान खो गये थे, इनके फोन मिलने की सूचना इन तक पहुंचा दी गयी है। साइबर सैल में नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा इन मोबाइल फोनों को इनके द्वारा दिये गये पते पर कोरियर किया जा रहा है।वर्ष 2022 में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा कुल 94 खोये हुए फोन समय-समय पर सम्बन्धित व्यक्तियों को वापस करवाये गये हैं।

इन सभी फोनों को आम जनमानस तक पहुंचाये जाने का श्रेय पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी साइबर सैल निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, साइबर सैल में नियुक्त आरक्षी राकेश एवं आरक्षी दीपक नौटियाल सहित सम्बन्धित थाना स्तर पर मोबाइलों की बरामदगी करने वाले कार्मिकों का रहा है।

Previous Post

हालात चिंताजनक…धंस रहा बदरीनाथ राजमार्ग,पड़ रहीं दरारें

Next Post

रुद्रप्रयाग जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स 2023 में जीता सिल्वर मेडल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
अपराध

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

March 11, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स 2023 में जीता सिल्वर मेडल

रुद्रप्रयाग जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स 2023 में जीता सिल्वर मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,902)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (821)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026
भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page