• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा के चोपता में अनुसूचित जाति सम्मेलन 150 से ज्यादा लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

by पहाड़वासी
October 26, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

बड़ी संख्या भाजपा से जुड़ रहे अनुसूचित जाति के लोग- भरत चौधरी
रुद्रप्रयाग -जैसे जैसे केदारनाथ उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनेतिक दलों द्वारा अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव तैयारी के लिहाज से भाजपा काफी आगे दिख रही है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 16-18% अनुसूचित जाति का वोट है। जिसको अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। इसी को साधने के लिए भाजपा सतेराखल मंडल के अंतर्गत चोपता में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति से विभिन्न राजकीय सेवा, भारतीय सेना, व क्षेत्र के वर्तमान जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र प्रभावशाली वरिष्ठ लोगों व अन्य पार्टियों से जुड़े लभगभ 150 से ज्यादा लोगों को भाजपा में सम्मिलित कर अनुसूचित जाति समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वही कार्यक्रम में उपस्थित रहे केदारनाथ विधानसभा के चुनाव संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने का आज अनुसूचित समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिना किसी भेद भाव के सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 माह से केदारनाथ विधानसभा के पालक के रूप में कार्य कर रहे। इन छः महीनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 600 करोड़ की विकास योजनाओं की क्षेत्र के लिये दी। जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग इस चुनाव में भाजपा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित घनसाली शक्तिलाल शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जाति समाज का विकास हो सकता और आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से 70 सालों तक इस समाज के लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया और इस समाज के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा की दलित समाज को पद प्रतिष्ठा, मान सम्मान सब भाजपा सरकार में मिला है। उन्होंने केदारनाथ उपचुनाव मे भाजपा अधिक को अधिक मत देने की अपील की। वही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा केदारनाथ विधानसभा प्रभारी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पटका पहनाकर सभक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे सम्मिलित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आगे बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर सम्मिलित होने वालों में रिटायर्ड डीएसपी प्रेम लाल टम्टा , सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी विक्रम लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विन्दी लाल,हर्ष लाल, दिनेश लाल, सावित्री देवी, गुड्डी देवी, महसी देवी रोशन लाल ,शिवलाल सहित बड़ी संख्या अनुसूचित जाति के लोग सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र लाल शाह जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट,गंभीर विष्ट, अमित प्रदाली व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

भाजपा का 10करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य :कोठारी, चोपता सतेराखाल का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू

Next Post

केदारनाथ उपचुनाव- मतदान के लिए बनाये गए 173 बूथ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़, पहाड़ से मैदान तक दिखेगा असर

October 19, 2025
रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

October 18, 2025
सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….
उत्तराखंड

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन
उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक,संविदा फैकल्टी के तैनाती प्रस्ताव को मिला चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत का अनुमोदन

October 13, 2025
Next Post
केदारनाथ उपचुनाव-  मतदान के लिए बनाये गए 173 बूथ

केदारनाथ उपचुनाव- मतदान के लिए बनाये गए 173 बूथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,752)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (794)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़, पहाड़ से मैदान तक दिखेगा असर

October 19, 2025
रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

रुद्रप्रयाग पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

October 18, 2025
सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से महिला कृषक बनी आत्मनिर्भर! कम पानी में अधिक उत्पादन कर बिछना देवी ने उदाहरण किया पेश….

October 14, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page