• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा में फंसे 40 यात्रियों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

by पहाड़वासी
June 1, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-उत्तराखंड में एसडीआरएफ सच में आपदा में फंसने वालों के लिए देवदूत बनकर सामने आ रही है। आज पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में आदि कैलाश यात्रा कर लौट रहे 40 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई थी। यहां गर्वाधार में भूस्खलन के कारण यात्री फंसे हुए थे, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया। इस दौरान यात्रियों ने जान बचाने पर एसडीआरएफ के जवानों का दिल से आभार जताया है।पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में गर्वाधार के पास आज भारी भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। इससे आदि कैलाश यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों का दल दूसरी तरफ फंस गया था। एसडीएम धारचूला ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया की गर्भधार के पास भूस्खलन हो रहा है। जिसके कारण कुछ यात्री जो आदि कैलाश यात्रा से वापस लौट रहे थे, फंस गए है। यात्रियों के रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। भूस्खलन के कारण मार्ग पर अत्यधिक मलबा आ गया था जिसे साफ कर यात्रा सुचारू होने में समय लगना था। ऐसे में टीम द्वारा मौसम के करवट लेने से पूर्व ही बिना समय गवाये फंसे हुए 40 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से नदी किनारे से रोप की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित केएमवीएन गेस्ट हाउस धारचूला पहुंचाया गया। यात्रियों में कुछ बुज़ुर्ग व महिलाएं भी शामिल थी , जिन्हें टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में पूर्ण सावधानी से सकुशल सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। सभी यात्रियों द्वारा विकट परिस्थिति में किये गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Previous Post

उत्तराखण्ड के इस गांव में गुलदार ने मार डाली 36 बकरियां

Next Post

सिंगर पवनदीप राजन ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, सुनने को उमड़ी फैंस की भीड़

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण
उत्तराखंड

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026
Next Post
सिंगर पवनदीप राजन ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, सुनने को उमड़ी फैंस की भीड़

सिंगर पवनदीप राजन ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, सुनने को उमड़ी फैंस की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,923)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (206)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page