• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

युवकों के लिए संकटमोचक बनी एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम, चोपता-देवरिया ताल ट्रैक पर फंसे चार युवाओं का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, रात के घने अंधेरे में जंगलों के बीच युवकों को ढूंढने में सफल रही टीम

by पहाड़वासी
June 19, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। चोपता से देवरिया ताल ट्रैक पर निकले चार युवा तेज बारिश के चलते बीच रास्ते में फंस गए। इसके बाद सूचना एसडीआरएफ को मिली।

टीम ने रात के अंधेरे में घने जंगल एवं दुर्गम रास्ते से होकर युवाओं का सकुशल रेस्क्यू किया।

गत् 18 जून को बरेली निवासी अभय गौड़ (22), अतीव आहूजा (23), आर्यन पटानी (23) और मोनीष गौतम (23) ने पर्यटक स्थल चोपता से देवरिया ताल तक ट्रैकिंग करने का निर्णय लिया। वे गूगल मैप की सहायता से पहाड़ियों और जंगलों के बीच पगडंडियों पर चल पड़े।यात्रा के दौरान आधे रास्ते पहुंचते ही अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उनका फोन भी पानी में गिर गया, जिससे डाउनलोड किए गए गूगल मैप्स बंद हो गए और वे रास्ता भटक गए। बढ़ते अंधेरे और बारिश ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया। उन्होंने अपनी स्थिति पुलिस से साझा की। पुलिस से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में देवरियाताल के लिए रवाना हुई।देवरिया ताल पहुंचने के बाद भी युवकों का पता नहीं चला। इसके बाद टीम ने देवरिया ताल से चोपता की ओर दूसरे मार्ग पर ट्रैकिंग शुरू कर दोबारा रेस्क्यू के लिए निकले। घने अंधेरे के बीच टीम ने टॉर्च जलाकर और मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर आवाज देकर चारों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया। आखिरकार, काफी प्रयासों के बाद रात के ढाई बजे टीम ने उन्हें सुरक्षित रूप से खोज कर रेस्क्यू किया।भारी बारिश के कारण युवकों को चलने में मुश्किल हो रही थी। इस पर टीम ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने को लेकर अभियान शुरू किया। आज सुबह साढ़े छः बजे टीम उन्हें सुरक्षित सारी गांव तक लेकर पहुंची। अभय, अतीव, आर्यन और मोनीष गौतम ने उन्हें सकुशल रेस्क्यू करने पर एसडीआरएफ टीम का धन्यवाद दिया। घने जंगलों के बीच रात्रि में इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में अगस्त्यमुनि पोस्ट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनूप, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल धीरेंद्र, पैरामेडिक्स विनय और होमगार्ड अरुण शामिल रहे।

Previous Post

खीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत आठ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Next Post

चारधाम यात्रा पर पहुँचे 24 लाख 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा पर पहुँचे 24 लाख 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

चारधाम यात्रा पर पहुँचे 24 लाख 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page