• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

मवांणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व उनकी लीलाओं की कथा का हुआ वर्णन

by पहाड़वासी
August 13, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जखोली(रुद्रप्रयाग)-विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत मवांणगांव में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी द्वारा अपने स्वर्गीय माता पिता की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व उनकी लीलाओं की कथा का व्यासपीठ से आचार्य पंडित चंद्रशेखर नौटियाल द्वारा शानदार वर्णन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास पं.चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है,तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। कहा कि सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई,तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था।

भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में नित्य ही माखन चोरी लीला करते हैं। मां यशोदा के बार-बार समझाने पर भी श्रीकृष्ण नहीं मानते हैं तो मां यशोदा ने भगवान को रस्सी से बांधना चाहा पर भगवान को कौन बांध सकता है, लेकिन भगवान मां की दयनीय दशा को देखते हुए स्वयं बंध जाते हैं। इसलिए भगवान को न धन,पद व प्रतिष्ठा से नहीं बांधा जा सकता। भगवान तो प्रेम से बंध जाते हैं। इस मौके पर आयोजक प्रधान देवेंद्र सिंह भंडारी ने सभी भक्तों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। चौथे दिन क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़,गिरीश ममगांई,डा.दीनदयाल भण्डारी,शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा,दौलत राम भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी,दिनेश डोभाल सहित बड़ी संख्या में श्रीमद् भागवत कथा प्रेमियों ने भगवान वामन की कथा सुनी।

Previous Post

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता ACT खिताब। पाकिस्तान को भी पछाड़ा

Next Post

पिथौरागढ़ के दारमा घाटी के बोन गांव में हैप्रेक ने बांटी दुर्लभ जड़ी बूटियों की पौध

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल
उत्तराखंड

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक
उत्तराखंड

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

January 27, 2026
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे शहीद के आगर गांव, परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा, केन्द्र व राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी
उत्तराखंड

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे शहीद के आगर गांव, परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा, केन्द्र व राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी

January 21, 2026
Next Post
पिथौरागढ़ के दारमा घाटी के बोन गांव में हैप्रेक ने बांटी दुर्लभ जड़ी बूटियों की पौध

पिथौरागढ़ के दारमा घाटी के बोन गांव में हैप्रेक ने बांटी दुर्लभ जड़ी बूटियों की पौध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,859)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (175)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (807)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page