• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

धनोल्टी-काणाताल में फिर बर्फबारी…जाम से जूझे पर्यटक, चकराता में बर्फ में फंसे कई यात्रियों के वाहन

by पहाड़वासी
February 6, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-चंबा-मसूरी फलपट्टी क्षेत्र के धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और बुरांशखंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर से बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि, बर्फबारी के कारण चंबा-मसूरी मार्ग काणाताल और बुरांशखंडा के पास लगभग दो घंटे बंद रहने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।वहीं, त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमी बर्फ के चलते यात्रियों के सात वाहन फंस गए। जिन्हें एडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।पर्यटन स्थल धनोल्टी और सुरकंडा मंदिर के साथ ही फलपट्टी क्षेत्र में सोमवार सुबह छह बजे से बर्फबारी शुरू हुई। बर्फ गिरने की सूचना मिलते ही होटल के कमरों में कैद पर्यटक बाहर निकले और बर्फ में मस्ती करने लगे। मसूरी में ठहरे पर्यटक भी बुरांशखंडा और धनोल्टी के लिए निकल पड़े। हालांकि, बर्फबारी के कारण काणाताल और बुरांशखंडा में मोटर मार्ग बाधित होने से वह धनोल्टी नहीं पहुंच पाए।प्रशासन ने जेसीबी से बर्फ हटवाकर सुबह 11 बजे सड़क यातायात बहाल किया। तहसीलदार आरपी ममगाईं ने बताया, सड़क से बर्फ गलाने के लिए लगातार चूना डाला जा रहा है। दोनों ओर जेसीबी मशीन भी तैनात की गई है।चकराता में एसडीआरएफ के जवानों ने जैसे-तैसे बर्फ में फंसे वाहनों को किनारे कर 25 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। वाहनों में फंसे अधिकांश लोग पर्यटक थे, जो बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे थे।सोमवार की सुबह चकराता की पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि चकराता से 12 किमी आगे कई वाहन बर्फ में फंसे हैं। वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। सूचना पर एसडीआरएफ के जवानों की टुकड़ी जरूरी उपकरण के साथ मौके पर रवाना हुई। सड़क पर अधिक बर्फ जमा होने की वजह से जवान करीब तीन किमी की दूरी पैदल तय कर फंसे वाहनों तक पहुंचे। सड़क के बीचोबीच सात वाहन फंसे हुए थे। जवानों ने एक-एक कर सभी वाहनों को सुरक्षित किनारे लगाया।

Previous Post

पौड़ी जिले के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, कई बच्चों को बना चुका निवाला

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन
उत्तराखंड

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक
उत्तराखंड

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना
उत्तराखंड

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था
उत्तराखंड

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025
Next Post
उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (174)
  • उत्तराखंड (3,824)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (162)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (800)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (199)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page