• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home धार्मिक

पिता की स्कूटर से मां को चारधाम कराने आया बेटा, तस्वीरें हो रही वायरल

by पहाड़वासी
June 7, 2023
in धार्मिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो :-जब लोग धार्मिक यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और सुख सुविधा का आनंद लेने के लिए मोती रकम खर्च कर रहे हैं ऐसे में ये खबर आपको सुकून देगी क्योंकि ऐसा भी होता है जब हम कृष्ण कुमार जैसे लोगों को देखते हैं। कर्नाटक के मैसूर निवासी पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर 44 वर्षीय दक्षिणामूर्ति कृष्ण कुमार ऐसे ही मातृभक्त हैं जिन्होंने अपनी 73 वर्षीय माता को तीर्थयात्रा कराने का बीड़ा उठाया है। उनकी यह तीर्थयात्रा उनके पिता के 25 साल पुराने स्कूटर पर जारी है। वर्तमान में वह बुजुर्ग माता को उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधाम के दर्शन कराने के बाद तीर्थनगरी ऋषिकेश लौटे हैं।पांच वर्षों से मां के साथ यात्रा पर कर्नाटक के मैसूर स्थित बोगाांदी गांव निवासी दक्षिणामूर्ति कृष्ण कुमार की बात ही निराली है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपनी माता के साथ एक पुराने स्कूटर पर भारत भ्रमण और तीर्थों की यात्रा पर निकले हैं। इस स्कूटर के अलावा इनके पास एक टूटी स्क्रीन का मोबाइल, दो हेलमेट, पानी की दो बोतलें, एक छाता और एक बैग, जिसमें कुछ जरूरी सामान रखा है। बस मां-बेटे की यात्रा के यही संगी साथी हैं।

दरअसल वर्ष 2015 में पिता के निधन के बाद एक दिन दक्षिणामूर्ति कृष्ण कुमार की मां चुडा रत्नमा ने बेटे से कहा कि उसने आज तक संयुक्त परिवार के साथ रहते और परिवार के लालन-पालन की व्यस्तता के चलते घर के बाहर कोई भी स्थान नहीं देखा तो कृष्ण कुमार आश्चर्यचकित रह गए।उसी दिन कृष्ण कुमार ने माता को पूरे भारत की सैर और तीर्थाें के दर्शन कराने का निर्णय लिया। इसके लिए कृष्ण कुमार ने पिता के 25 साल पुराने स्कूटर को सही कर यात्रा का साथी बनाया और 16 जनवरी 2018 को अपनी यात्रा शुरू की।70 हजार 268 किमी का सफर किया तय दक्षिणामूर्ति कृष्ण कुमार अब तक अपने इस 25 साल पुराने स्कूटर पर मां के साथ 70 हजार 268 किमी का सफर तय कर चुके हैं। कृष्ण कुमार ने अपनी इस यात्रा को ”मातृ सेवा संकल्प यात्रा” नाम दिया है। इस यात्रा में वह भारत के अधिकतर राज्यों समेत नेपाल, भूटान, म्यांमार भी जा चुके हैं।उनका न कोई तय लक्ष्य होता है और न ही रुकने का कोई ठिकाना। यह भी पता नहीं कि उन्हें कब तक दूरी तय करनी है। कृष्ण कुमार कहते हैं कि उन्हें तो बस चलते ही जाना है, जितना हो सके, मां को देश और दुनिया का भ्रमण कराना है।यात्रा के पीछे की प्रेरणा के बारे में कृष्ण कुमार बताते हैं कि जब लोग दुनिया से अंतिम विदा ले लेते हैं तो उनकी फोटो पर माला चढ़ाकर मृतक की इच्छाओं के बारे में बातें करते हैं, उन्हें याद करते हैं। जबकि रिश्तों को, व्यक्तियों का खयाल जीते जी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे यह मलाल लेकर नहीं जीना चाहते थे। इसलिए पिता के गुजर जाने के बाद मां को अकेला छोड़ने की बजाय उन्हें दुनिया दिखाने का निर्णय किया और यात्रा पर निकल पड़े।

Previous Post

हेली सेवा के माध्यम से 42855 श्रद्धालुओं ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन

Next Post

चौथे दिन भी रेस्क्यू नहीं हुआ कलिन्दीखाल ट्रैक से मृतक गाइड का शव, ट्रैकिंग एशोसिएशन ने विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

डोली पर मुकदमे की खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

डोली पर मुकदमे की खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

January 17, 2026
श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
अपराध

श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

January 12, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित : गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी टूटने से चल रहा बाधित,मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित : गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी टूटने से चल रहा बाधित,मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन

July 30, 2025
प्रदेश में सुरक्षा तंत्र नाकाम, कांवड़ियों के भेष में आ रहे शराबी, नशेड़ी!,गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रोहित डिमरी ने की पत्रकार वार्ता, शिवभक्ति या ध्वनि प्रदूषण का प्रदर्शन ? गढ़वाल की जनता कांवड़ यात्रा के ध्वनि प्रदूषण और अराजकता से त्रस्त, प्रदेश सरकार से की सुरक्षा की मांग, तथाकथित कांवड़ियों के कारण सुरक्षित नहीं माताएं-बहिनें, झुंड बनाकर चल रहे ये कांवड़िए बाजारों में मचा रहे तांडव, फूहड़ गीतों को चलाकर माहौल को किया जा रहा अशांत, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन

July 17, 2025
Next Post
चौथे दिन भी रेस्क्यू नहीं हुआ कलिन्दीखाल ट्रैक से मृतक गाइड का शव, ट्रैकिंग एशोसिएशन ने विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

चौथे दिन भी रेस्क्यू नहीं हुआ कलिन्दीखाल ट्रैक से मृतक गाइड का शव, ट्रैकिंग एशोसिएशन ने विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page