• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अनोखे अंदाज में आगाज, डीएम रुद्रप्रयाग ने अधिकारियों के साथ पर्यावरण मित्रों की बस्ती में किया सफाई कार्य

by पहाड़वासी
September 17, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

आभार प्रदर्शन का अनोखा अंदाज: डीएम ने मातहतों के साथ पर्यावरण मित्रों के मोहल्ले में किया सफाई कार्य

रिवर्स ग्रेटीट्यूट: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने चलाया सफाई कर्मियों के मोहल्ले में सफाई अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अनोखे अंदाज में आगाज, डीएम रुद्रप्रयाग ने अधिकारियों के साथ पर्यावरण मित्रों की बस्ती में किया सफाई कार्य

स्वभाव-स्वच्छता-संस्कार पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में चलेगा स्वच्छता अभियान

रुद्रप्रयाग –
जिले में स्वभाव-स्वच्छता-संस्कार पखवाड़ा पर्यावरण मित्रों को कृतज्ञता से साथ शुरू हुआ। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार बाल्मिकी बस्ती में स्वयं सफाई करने उतरे। वहीं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी तलवार और फावड़ा लेकर बस्ती की सफाई की। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से बस्ती की महिलाओं को 06 महीने की सेनेट्री पैड किट, टी शर्ट एवं टोपियां भी वितरित की गई।

जनपद रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अगुवाई में स्वभाव-स्वच्छता-संस्कार पखवाड़े का अनोखे अंदाज में आगाज हुआ। डीएम ने अधिकारियों के साथ पर्यावरण मित्रों की बस्ती में किया सफाई कार्य किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर पूरी बस्ती में सफाई अभियान चलाया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्लास्टिक की बोतलें, सिंगल यूज प्लास्टिक सहित घास एवं खड़पतवार की सफाई कर पर्यावरण मित्रों को धन्यवाद दिया। अधिकारियों को अपने बीच सफाई करता देख बाल्मिकी बस्ती के लोगों में अलग उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार होगा जब कोई जिलाधिकारी उनके बीच पहुंचकर उनकी बस्ती में सफाई कर रहा है।
जिलाधिकारी ने अभियान के साथ ही बस्ती का निरीक्षण कर लोगों से वहां की समस्याएं भी सुनी। बस्ती निवासियों ने बिजली, पेयजय, मंदिर एवं पार्क का सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांग एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम रुद्रप्रयाग को बस्ती में जर्जर हालत में पड़े पार्क का सौंदर्यीकरण एवं लाइटिंग करने के निर्देश दिए। वहीं बस्ती के अंदर बने फुटपाथ की मरम्मत, नालियों की मरम्मत एवं पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाल्मिकी मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने, लाइटिंग कर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। वहीं सामुदायिक शौचालय की मरम्मत करने एवं अनिवार्य स्थानों पर बिजली के पोल्स लगाने के निर्देश भी संबधित विभागों को दिए। समाज कल्याण विभाग को बस्ती में कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने को भी कहा।

 अभियान में वार्ड नंबर 05 के सभाषद संतोष रावत, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल गुसाईं, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुरील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बाल्मिकी बस्ती के सभी लोग मौजूद रहे।
Previous Post

सड़क न होने से आज भी 5 किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर कुलेड़ी के ग्रामीण

Next Post

बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में की पूजा अर्चना

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
Next Post
बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में की पूजा अर्चना

बद्रीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में की पूजा अर्चना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page